एक्सप्लोरर

IRCTC में अपनी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, कर्मचारियों के भी दिए जाएंगे शेयर

आईआरसीटीसी का आईपीओ पिछले साल आया था. इसे भारी समर्थन मिला था. कंपनी के शेयर 644 रुपये पर लिस्ट हुए जबकि आईपीओ प्राइस 320 रुपये थी.

सरकार आईआरसीटीसी (ICRTC)में अपनी हिस्सेदारी घटाने की तैयारी कर रही है. खबरों के मुताबिक IRCTC में हिस्सेदारी घटाने के लिए 'ऑफर फॉर सेल' का सहारा लेगी. फिलहाल सरकार की IRCTC में 87.4 फीसदी हिस्सेदारी है. डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट यानी DIPAM ने IRCTC विनिवेश में मदद के लिए मर्चेंट बैंकरों और ब्रोकरों से बोली मंगवाई है. पिछले साल शेयर बाजार में इसकी लिस्टिंग हुई थी.

सरकार ने 4 से 10 सितंबर के बीच निवेशकों से बोली लगाने को कहा 

सरकार ने विनिवेश प्रक्रिया के लिए 4 से 10 सितंबर के बीच बोली मंगवाई है. इसे 11 सितंबर को खोला जाएगा. इससे पहले 3 सितंबर को प्री-बीड मीटिंग होगी. सरकार ऑफर सेल खत्म होने के बाद अपने कर्मचारियों को डिस्काउंट रेट या निर्धारित रेट (न्यूनतम कट ऑफ प्राइस) पर शेयर आवंटित कर सकती है. हालांकि IRCTC के कर्मचारियों को कितने शेयर आवंटित किए जाएंगे, इसका फैसला बाद होगा.  इसके लिए बोली लगाने वालों के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं. इसके मुताबिक इन्होंने अप्रैल 2017 से 2020 के बीच 1000 करोड़ रुपये से अधिक के घरेलू इक्विटी इश्यू की प्रक्रिया पूरी की हो. इच्छुक पार्टियां अलग से या कंसोर्टियम के तहत बोली लगा सकती हैं. क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशन इनवेस्टर्स अंतर मंत्रालय समूह को इस बारे में प्रजेंटेशन देंगे. इसके बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा.

पिछले साल आया था IRCTC का आईपीओ 

IRCTC भारतीय रेलवे के लिए ऑनलाइन टिकट और कैटरिंग सर्विस मुहैया कराती है. IRCTC रेलवे की एक मात्र अधिकृत सर्विस प्रोवाइडर है. ट्रेनों और सभी रेलवे स्टेशनों पर बोतलबंद पानी भी मुहैया कराती है. आईआरसीटीसी का आईपीओ पिछले साल आया था. इसे भारी समर्थन मिला था. कंपनी के शेयर 644 रुपये पर लिस्ट हुए जबकि आईपीओ प्राइस 320 रुपये थी. सरकार ने उस वक्त इसमें अपनी 12.6 फीसदी बेच कर 645 करोड़ रुपये जुटाए थे. बुधवार को मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के में आईआरसीटीसी के शेयर 1.06 फीसदी घट कर 1,363 रुपये पर बंद हुए थे.

IMF ने कहा- भारत दो साल पहले की तरह ही हासिल कर सकता है 7 फीसदी की विकास दर

Gold-Silver Rate: सोने-चांदी के रेट में आज क्या हुआ चेंज, जानें ताजा अपडेट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द
शौक पूरे करने के लिए धड़ाधड़ लोन, 'उधार की अमीरी' में जी रहे Gen Z
Buy Now-Pay Later: शौक पूरे करने के लिए धड़ाधड़ लोन, 'उधार की अमीरी' में जी रहे Gen Z
Xप्लेन: किचन में कभी नहीं रुकेगी गैस! कैसे 63,810 टन LPG प्लान बदलेगा आपकी रसोई?
किचन में कभी नहीं रुकेगी गैस! कैसे 63,810 टन LPG प्लान बदलेगा आपकी रसोई?
सिर्फ 1 फ्रॉड के बाद बैंक अकाउंट फ्रीज कर सकती है पुलिस? जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
सिर्फ 1 फ्रॉड के बाद बैंक अकाउंट फ्रीज कर सकती है पुलिस? जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget