एक्सप्लोरर

कोरोना की वजह से सरकार ने शुरू की ये सुविधा, अब PF खाते से कर सकते हैं आपात निकासी

नौकरीपेशा वर्ग लॉकडाउन के असर से पैसे के लिए परेशान हो रहा है.सरकार के इस फैसले से करोड़ों नौकरीपेशा लोगों पर असर पड़ेगा.

नई दिल्लीः देशभर के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. श्रम मंत्रालय ने छह करोड़ ईपीएफ (एंप्लाई प्रोविडेंट फंड) सब्सक्राइबर्स के लिए राहत के कदम का एलान किया है. सरकार के इस फैसले से करोड़ों नौकरीपेशा लोगों पर असर पड़ेगा.

कोरोनो वायरस (कोविड-19) की वजह से देश में करोड़ों लोगों को आर्थिक मोर्चे पर दिक्कत हो रही है और इसके चलते 25 मार्च से देश में लॉकडाउन लागू है. नौकरीपेशा वर्ग भी इस लॉकडाउन के असर से पैसे के लिए परेशान हो रहा है.

श्रम मंत्रालय के मुताबिक देश के 6 करोड़ ईपीएफ सब्सक्राइबर्स कुछ शर्तों के साथ अपनी प्रॉविडेंट फंड खाते से पैसा निकाल सकते हैं. इसके तहत तीन महीने की बेसिक सैलरी या महंगाई भत्ता या ईपीएफ खाते में जमा राशि की तीन चौथाई या 75 फीसदी राशि से ज्यादा रकम नहीं निकाल सकते हैं. इन दोनों में मानकों में से जो भी कम होगा उतनी राशि ईपीएफ अंशधारक निकाल सकते हैं. श्रम मंत्रालय ने कर्मचारी भविष्य निधि योजना 1952 में संशोधन से जुड़ा नोटिफिकेशन 28 मार्च को जारी कर दिया है.

क्या है नोटिफिकेशन में

श्रम मंत्रालय के मुताबिक कर्मचारियों को तीन महीने की बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ता या ईपीएफ खाते में पड़ी 75 फीसदी राशि जो भी कम हो, उसे निकालने की अनुमति दी गई है. इस रकम को लौटाने की जरूरत नहीं होगी यानी ये नॉन-रिफंडेबल रकम होगी. रिवाइज्ड कर्मचारी भविष्य निधि कोष संशोधन स्कीम को 28 मार्च 2020 से लागू किया जा चुका है.

कोरोना वायरस की महामारी के चलते करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के सामने आजीविका के संकट को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. इसके लिए श्रम मंत्रालय ने ईपीएफ योजना 1952 के अनुच्छेद 68एल में एक सब-पैरा (तीन) जोड़ा है.

EPFO ने आदेश दिए हैं कि किसी सदस्य की ओर से रकम निकासी का आवेदन मिलने पर उसकी प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी किया जाए ताकि इस मुश्किल समय में कर्मचारियों को दिक्कत न हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DA Hike: आपके वेतन में हर महीने कितने रुपए का होने वाला है इजाफा?
DA Hike: आपके वेतन में हर महीने कितने रुपए का होने वाला है इजाफा?
Starbucks: बिना कुछ आर्डर किए कैफे में नहीं बैठ सकेंगे ग्राहक, नया नियम लागू
Starbucks: बिना कुछ आर्डर किए कैफे में नहीं बैठ सकेंगे ग्राहक, नया नियम लागू
Jio IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 करोड़ लोगों ने लगाई अपनी कमाई
Jio IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 करोड़ लोगों ने लगाई अपनी कमाई
गुजरात में 8 घंटे बिजली कटौती, उद्योगों को हर हफ्ते 300 करोड़ का नुकसान
गुजरात में 8 घंटे बिजली कटौती, उद्योगों को हर हफ्ते 300 करोड़ का नुकसान

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
Embed widget