एक्सप्लोरर

Government Schemes: यहां मिल रहा है फिक्स्ड डिपॉजिट से ज्यादा रिटर्न, चेक कर लें सरकारी योजनाओं की ये लिस्ट

Government Schemes: भले देश के कई बैंकों ने अपनी ब्याज दरों में इजाफा किया है, लेकिन इसके बाद भी कई सरकारी स्कीम पर बैंक की एफडी स्कीम की तुलना में ज्यादा ब्याज दर मिल रहा है.

Government Schemes: बढ़ती महंगाई के कारण पिछले एक साल में रिजर्व बैंक ने कई बार अपनी ब्याज दरों में इजाफा किया है. ऐसे में कई बैंक ग्राहकों को एफडी स्कीम पर तगड़ा ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं. मगर इसके बाद भी कई ऐसी सरकारी स्कीम्स हैं जो बैंक एफडी से भी ज्यादा इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहे हैं. पोस्ट ऑफिस की इन स्कीम्स में निवेश करने पर आपको ज्यादा रिटर्न के साथ ही सरकारी सुरक्षा और टैक्स छूट का भी लाभ मिलेगा. आज हम आपको कुछ ऐसी सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिसमें निवेश करके आप बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम से ज्यादा ब्याज दर का लाभ उठा सकते हैं. आइए जानते हैं इन स्कीम्स के बारे में-

इन सरकारी योजनाओं पर मिल रहा ज्यादा ब्याज दर

सुकन्या समृद्धि योजना

सरकार ने बच्ची के पढ़ाई और शादी की चिंता दूर करने के लिए एक खास स्कीम की शुरुआत की है. इस योजना का नाम है सुकन्या समृद्धि योजना है. इस स्कीम के तहत निवेश करने पर सरकार जमा राशि पर 8 फीसदी ब्याज दर सालाना आधार पर देती है. इस स्कीम के तहत आप 10 वर्ष तक की बच्ची के लिए खाता खुलवा सकते हैं. इस योजना में सालाना के आधार पर आप 250 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं. इस स्कीम के तहत जमा राशि पर आपको इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत छूट मिलेगी.

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना सीनियर सिटीजन के लिए शुरू की गई एक बेहद पॉपुलर स्कीम है. इस स्कीम के तहत 60 वर्ष से अधिक का कोई भी व्यक्ति पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवा सकता है. इस स्कीम के तहत जमा राशि पर आपको 8.2 फीसदी का तगड़ा ब्याज दर मिल रहा है. यह आमतौर पर बैंक एफडी स्कीम की ब्याज दर से कहीं ज्यादा है.

राष्ट्रीय बचत योजना

राष्ट्रीय बचत योजना के तहत निवेशकों को 7.7 फीसदी ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है. इस स्कीम के तहत आप कम से कम 100 रुपये और अधिकतम 1.50 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है. इस स्कीम के तहत निवेश की गई राशि पर इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये की छूट मिलेगी.

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम

बैंक की तरह ही पोस्ट ऑफिस भी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की सुविधा देता है. इस स्कीम के तहत आप 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए पैसे निवेश कर सकते हैं. 5 साल की अवधि पर पोस्ट ऑफिस 7.5 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है.

इन टॉप बैंकों में एफडी स्कीम पर मिलने वाला ब्याज दर-

  • एसबीआई की एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 3.00 फीसदी से 7.10 फीसदी तक ब्याज दर मिल रहा है.
  • आईसीआईसीआई बैंक एफडी स्कीम पर सामान्य ग्राहकों को 3.00 फीसदी से 7.1 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है.
  • एक्सिस बैंक 3.5 फीसदी से 7.1 फीसदी तक ब्याज दर सामान्य ग्राहकों को ऑफर कर रहा है
  • एचडीएफसी बैंक ग्राहकों को 3.00 फीसदी से लेकर 7.1 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है.
  • पंजाब नेशनल बैंक अपने सामान्य नागरिकों 3.5 फीसदी से 7.25 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है.

ये भी पढ़ें-

IT Notice: फंड जुटाना पड़ गया भारी? इन स्टार्टअप कंपनियों को इनकम टैक्स ने थमाया नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JIO IPO: 10.3 लाख करोड़ के मूल्यांकन से 28 अक्टूबर को लिस्टिंग का रास्ता साफ
JIO IPO: 10.3 लाख करोड़ के मूल्यांकन से 28 अक्टूबर को लिस्टिंग का रास्ता साफ
भारत खरीदेगा सस्ता तेल, रूस को लेकर अमेरिका का कोई दबाव नहीं- सरकार
भारत खरीदेगा सस्ता तेल, रूस को लेकर अमेरिका का कोई दबाव नहीं- सरकार
E20: पेट्रोल में मिलाया जाएगा 20% से ज्यादा एथेनॉल? मंत्री हरदीप पुरी ने बताया
E20: पेट्रोल में मिलाया जाएगा 20% से ज्यादा एथेनॉल? मंत्री हरदीप पुरी ने बताया
क्या बिकने वाला है बंधन बैंक? ग्राहक-निवेशक जान लें बड़ा अपडेट
क्या बिकने वाला है बंधन बैंक? ग्राहक-निवेशक जान लें बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget