एक्सप्लोरर

छह सरकारी बैंकों का होगा प्राइवेटाइजेशन, निजी हाथों में बेचने का ब्लू-प्रिंट हो रहा है तैयार

सरकार, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और पंजाब एंड सिंध बैंक में अपनी अधिकतम हिस्सेदारी बेच देगी.

सरकार बैंकिंग सेक्टर में सुधार के बड़े कदम उठाने जा रही है. इसके तहत छह सरकारी बैंकों का प्राइवेटाइजेशन हो सकता है. सरकार अब अपने पास सिर्फ पांच बैंक रखेगी. रॉयटर्स की एक खबर के मुताबिक पहले चरण के निजीकरण के तहत सरकार बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और पंजाब एंड सिंध बैंक में अपनी अधिकतम हिस्सेदारी बेच देगी.

रॉयटर्स की खबर में सरकारी अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि सरकार अपने पास सिर्फ चार-पांच बैंक ही रखना चाहती है. इस समय देश में 12 सरकारी बैंक हैं. अधिकारी ने कहा कि प्राइवेटाइजेशन का पूरा खाका तैयार किया जा रहा है. पूरी योजना को जल्द ही कैबिनेट के सामने मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा. हालांकि इस पूरे मामले में वित्त मंत्रालय ने किसी भी टिप्पणी से इनकार कर दिया है.

सरकार अपने पास पांच से ज्यादा बैंक नहीं रखेगी

कोरोनावायरस संकट की वजह से मंदी से घिर चुकी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार को ज्यादा फंड की जरूरत है. इसलिए सरकार अपनी कंपनियों और बैंकों में हिस्सेदारी बेच कर पैसा जुटाना चाहती है.कई सरकारी कमेटियों और आरबीआई ने सरकार को सुझाया था कि उसे अपने पास पांच-छह से ज्यादा सरकारी बैंक नहीं रखना चाहिए. एक सरकारी बैंक के बड़े अधिकारी ने कहा कि अब और सरकारी बैंकों का आपस में विलय नहीं होगा. सरकार ने यह साफ कर दिया है. इसलिए अब इनमें अपनी हिस्सेदारी बेचने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है. पिछले साल सरकार ने दस बड़े बैंकों का चार बैंकों में विलय कर दिया था.

जिन बैंकों का विलय नहीं हुआ है, अब उन्हें निजी हाथों में बेचने की तैयारी चल रही है. हालांकि ये बैंक बुरी तरह एनपीए की समस्या से जूझ रहे हैं. ऐसे में ज्यादा गहरे संकट में फंसे बैंकों के लिए ग्राहक जुटाना मुश्किल हो सकता है. भारतीय बैंकों का एनपीए 9.35 लाख करोड़ रुपये का हो चुका है. सितंबर, 2019 के मुताबिक यह इनकी कुल संपत्ति का 9.1 फीसदी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
Gold Silver Rate: सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
Pakistan Economy News: पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget