एक्सप्लोरर

Fraud Alert: खतरे में एसबीआई के करोड़ों ग्राहक, सरकार ने किया अलर्ट- इस मैसेज से बचकर रहिए

SBI Customers Alert: पीआईबी फैक्टचेक ने सोशल मीडिया पर घूम रहे इस मैसेज को गलत बताया है और बैंक के ग्राहकों को सावधन किया है...

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के करोड़ों ग्राहकों के ऊपर फ्रॉड का खतरा मंडरा रहा है. इसे लेकर सरकार ने वॉर्निंग जारी की है और एसबीआई के ग्राहकों को फ्रॉड की आशंका के प्रति अलर्ट किया है. उन्हें कहा गया है कि वे एसबीआई के नाम पर मिलने वाले फेक मैसेज को लेकर सावधान रहें.

रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर हो रही ठगी

पीआईबी फैक्टचेक की ओर से जारी अलर्ट में एसबीआई के ग्राहकों से कहा गया है कि वे सोशल मीडिया पर घूम रहे एक फ्रॉड मैसेज से सावधान रहें. वह मैसेज देखने में एसबीआई का लगता है, लेकिन वास्तव में वह फेक है. उसमें ग्राहकों को रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम करने के लिए एक एपीके फाइल डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है.

बैंक नहीं भेजता इस तरह के मैसेज

अलर्ट के अनुसार, इस तरह का मैसेज सही नहीं है. एसबीआई कभी भी अपने ग्राहकों को एसएमएस या व्हाट्सऐप के जरिए कोई लिंक नहीं भेजता है और ग्रहकों को एपीके फाइल डाउनलोड करने के लिए नहीं कहता है. अपने आप को स्कैम के खतरों से बचाए रखने के लिए किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करें और अननोन फाइल को डाउनलोड नहीं करें.

पीआईबी फैक्टचेक की ओर से हिदायत

एसबीआई के ग्राहकों को पीआईबी फैक्टचेक की ओर से हिदायत दी गई है कि वे इस तरह का मैसेज मिलने पर उसे सीधे एसबीआई के अधिकारियों से संपर्क कर वेरिफाई करें. वेरिफाई करने के लिए ग्राहक एसबीआई अधिकारी से हमेशा वेरिफाइड कॉन्टैक्ट मेथड से ही संपर्क करें. सतर्क रहने से आप अपनी व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारियों को सुरक्षित रख सकते हैं और फ्रॉड से जुड़ी गतिविधियों से अपना बचाव कर सकते हैं.

फ्रॉड से बचने के लिए क्या करें: 

  • कोई भी मैसेज मिले तो सबसे पहले सेंडर की प्रमाणिकता को कंफर्म करें. बैंक वेरिफाइड चैनल के माध्यम से ही मैसेज भेजते हैं.
  • संदिग्ध मैसेज में आए लिंक पर कभी क्लिक न करें और कोई फाइल डाउनलोड नहीं करें.
  • अगर बैंक के नाम पर कोई संदिग्ध मैसेज आए तो उसे आधिकारिक चैनलों के जरिए बैंक से संपर्क कर वेरिफाई करें.
  • सिर्फ आधिकारिक ऐप या वेबसाइट के जरिए ही पेमेंट व अन्य लेन-देन करें.
  • ईमेल, एसएमएस, व्हाट्सऐप या फोन के जरिए कभी भी अपनी व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारियों को साझा न करें.

ये भी पढ़ें: वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में फिर से मिलेगी खास छूट? सरकार ने संसद में बता दिया अपना प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Petrol Diesel Price Hike: सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget