एक्सप्लोरर

India Retail Inflation Rate: महंगाई के मोर्चे पर आई खुशखबरी! 6 साल में पहली बार खुदरा महंगाई सबसे कम!

India Retail Inflation Rate: महीने दर महीने की बात करें, तो सब्ज़ियों, अंडों, दालों और मांस-मछली के दाम धीमी रफ्तार से बढ़े, लेकिन फल, तेल और दूध की कीमतों में उछाल जारी रहा.

India Retail Inflation Rate: क्या आपको पिछले महीने सब्ज़ियां और कुछ खाने-पीने की चीज़ें थोड़ी सस्ती लगी थीं? अगर हां, तो आपकी समझ एकदम सही है, ताज़ा सरकारी आंकड़े बताते हैं कि भारत की खुदरा महंगाई (CPI) अप्रैल में पिछले 6 सालों में सबसे कम सिर्फ 3.16 फीसदी रही.

खाने की चीज़ों के दाम कुछ थमे

अप्रैल 2025 में फूड इंफ्लेशन गिरकर 1.78 फीसदी पर आ गई. मार्च में ये 2.69 फीसदी थी और फरवरी में 3.75 फीसदी. यानी थाली कुछ हद तक सस्ती हुई है. लेकिन सब कुछ नहीं, तेल, फल और दूध जैसी चीज़ें अब भी महंगी बनी हुई हैं.

कुछ चीजें महंगी भी हुईं

महीने दर महीने की बात करें, तो सब्ज़ियों, अंडों, दालों और मांस-मछली के दाम धीमी रफ्तार से बढ़े, लेकिन फल, तेल और दूध की कीमतों में उछाल जारी रहा. कुल मिलाकर, फूड एंड बेवरेजेस में सालाना 2.14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि मार्च में ये 2.88 फीसदी थी.

4 फीसदी से नीचे महंगाई

3 महीने लगातार महंगाई 4 फीसदी से नीचे रही है. ऐसा पिछले 5 सालों में पहली बार हुआ है. Mint के एक पोल में 21 अर्थशास्त्रियों ने अनुमान लगाया था कि अप्रैल में महंगाई 3.2 फीसदी रह सकती है. जबकि असल आंकड़ा उससे भी थोड़ा नीचे रहा.

अब RBI पर है नजर

अप्रैल में आई इस राहत के बाद अब सभी की नजर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) पर है. पिछले महीने RBI की मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee) ने रेपो रेट 6 फीसदी कर दिया था, और अब उम्मीद की जा रही है कि जून में एक और कटौती हो सकती है.

GDP में थोड़ी गिरावट

हाल ही में RBI ने अपने 2025-26 के GDP ग्रोथ अनुमान को 6.7 फीसदी से घटाकर 6.5 फीसदी कर दिया है. इसकी वजह बताई गई है वैश्विक व्यापार में अनिश्चितता और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एशिया पर भारी टैरिफ लगाने की आशंका. RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, अब फोकस सिर्फ महंगाई कंट्रोल करने से हटकर क्रेडिट ग्रोथ और इकनॉमिक सपोर्ट की ओर जा सकता है.

ये भी पढ़ें: खुशखबरी! पोस्ट ऑफिस में पैसे रखने वालों के लिए बड़ा ऐलान, अब घर बैठे मिनटों में पाए ये डॉक्यूमेंट; नहीं काटने होंगे ब्रांच के चक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget