एक्सप्लोरर

PM Kisan: किसानों को कल मिलेंगे 12वीं किस्त के 2000 रुपये, साथ में मिलेगा एक और तोहफा

PM Narendra Modi 17 अक्टूबर को दिल्ली में ‘पीएम किसान योजना’ के तहत 8.5 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 16,000 करोड़ रुपये की राशि इलेक्ट्रॉनिक तरीके से भेजेंगे.

PM Kisan Samman Nidhi 2022: देश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 17 अक्टूबर को दिल्ली में शुरू होने जा रहे दो दिवसीय कार्यक्रम में ‘पीएम किसान योजना’ के तहत 8.5 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 16,000 करोड़ रुपये की राशि इलेक्ट्रॉनिक तरीके से भेजेंगे.

पूसा परिसर में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से जारी की जाने वाली यह राशि इन किसानों के लिए सालाना 6,000 रुपये का प्रत्यक्ष समर्थन होगा. यह इस योजना के तहत किसानों के लिए जारी की जाने वाली 12वीं किस्त होगी. साथ ही योजना के तहत किसानों को दी जाने वाली कुल राशि बढ़कर 2.16 लाख करोड़ रुपये हो जाएगी.

सब्सिडी-युक्त यूरिया बैग करेंगे पेश 

प्रधानमंत्री 600 ‘पीएम किसान समृद्धि केंद्रों’ का उद्घाटन करेंगे और ‘एक राष्ट्र, एक उर्वरक’ योजना के तहत ‘भारत’ ब्रांड वाले सब्सिडी-युक्त यूरिया बैग भी पेश करेंगे. केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जानकारी दी है कि उर्वरक क्षेत्र के लिए उठाए गए सबसे बड़े कदम के तहत यूरिया, डाई अमोनिया फॉस्फेट (डीएपी), एमओपी और एनपीके समेत सब्सिडी प्राप्त सभी उर्वरकों की एक ही ब्रांड ‘भारत’ के तहत पूरे देश में बिक्री की जाएगी.

‘इंडियन एज़’ ई-पत्रिका का करेंगे विमोचन

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यक्रम के दौरान ‘भारत यूरिया बैग’ भी पेश करेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार कंपनियों के लिए सब्सिडी प्राप्त उर्वरकों की ‘भारत’ ब्रांड के तहत बिक्री करना अनिवार्य बना रही है. कृषि मंत्रालय और उर्वरक मंत्रालय की तरफ से संयुक्त रूप से आयोजित किए जाने वाले ‘पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022’ में पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय साप्ताहिक उर्वरक ई-पत्रिका ‘इंडियन एज़’ का विमोचन करेंगे. 

हर महीने मिलेगी 2,000 रु की मदद 

पीएम कृषि स्टार्टअप कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे. पीएम-किसान योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में की गई थी. इसके तहत एक लघु एवं सीमांत किसान को हर महीने 2,000 रुपये की मदद दी जाती है. इसके तहत तीन महीनों की राशि 6,000 रुपये एक किस्त में दी जाती है.

क्या है पीएम किसान सम्मान योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का मकसद गरीब किसानों की आर्थिक मदद करना है. केंद्र सरकार की ओर से दिए फॉर्मेट पर किसान की आय, संपत्ति आदि का विवरण भरा जाता है. कृषि विभाग में किसान का बैंक खाते व अन्य जानकारी दी जाती है. वेरिफिकेशन कंप्लीट होने पर किसान के खाते में साल में तीन बार (4 महीने में एक बार) 2 हजार रुपये आते हैं.

ये भी पढ़ें- Dmart Revenue: डीमार्ट को दूसरी तिमाही में हुआ 64 फीसदी हुआ मुनाफा, जानें कितना बढ़ा कारोबार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वें वेतन आयोग का एक साल, 50 लाख कर्मचारियों को एक साथ मिलेगा एरियर
8वें वेतन आयोग का एक साल, 50 लाख कर्मचारियों को एक साथ मिलेगा एरियर
महंगी ही रहेगी चीनी, जल्दी पेराई के बावजूद उत्पादन में भारी गिरावट
महंगी ही रहेगी चीनी, जल्दी पेराई के बावजूद उत्पादन में भारी गिरावट
RSS की मजदूर यूनियन की बैठक, सरकार से 7500 पेंशन और 30 हजार EPF की मांग
RSS की मजदूर यूनियन की बैठक, सरकार से 7500 पेंशन और 30 हजार EPF की मांग
Dhanteras Gold Coin: 24 कैरेट या 22 कैरेट, पूजा के लिए कौन सा सिक्का खरीदें?
Dhanteras 2026: सोने के सिक्के पर 999 या 916 का क्या मतलब? खरीदने से पहले समझ लें

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget