एक्सप्लोरर

अनिल अंबानी के लिए एक और बड़ी खुशखबरी! कंपनी ने चुका दिया अपना सारा बकाया ब्याज

रिलायंस पावर (Reliance Power) के शेयर में लगातार तेजी बनी हुई है. गुरुवार को जहां यह शेयर 43.14 रुपये पर पहुंचते ही अपर सर्किट में चला गया. वहीं, शुक्रवार को भी इसमें 3.27 फीसदी की तेजी देखी गई.

अनिल अंबानी के लिए अब एक के बाद एक अच्छी खबरें आती जा रही हैं. दरअसल, अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर ने शुक्रवार को को बताया कि उसकी सहायक कंपनी Samalkot Power Ltd, ने एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक ऑफ द यूनाइटेड स्टेट्स (EXIM Bank) के साथ एक टर्म लोन पर 1.548 मिलियन डॉलर का बाकी बकाया ब्याज पूरी तरह से चुका दिया है. इसके साथ ही रिलायंस पावर ने बताया कि समालकोट पावर की ओर से की गई इस रिपेमेंट के बाद इस लोन के लिए गारंटर के रूप में रिलायंस पावर की आकस्मिक देयता अब समाप्त हो गई है.

Reliance Power में है तेजी

अनिल अंबानी की पावर कंपनी रिलायंस पावर (Reliance Power) के शेयर में लगातार तेजी बनी हुई है. गुरुवार को जहां यह शेयर 43.14 रुपये पर पहुंचते ही अपर सर्किट में चला गया. वहीं, शुक्रवार को भी इसमें 3.27 फीसदी की तेजी देखी गई. बीते 5 दिनों में इस स्टॉक में 18% से अधिक की तेजी दर्ज की गई है.

तेजी की वजह क्या है?

रिलायंस पावर (R Power) के शेयरों में यह उछाल सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) द्वारा कंपनी पर सोलर प्रोजेक्ट्स के टेंडर में भाग लेने से जुड़ा प्रतिबंध हटाने के बाद आया है. दरअसल, SECI ने रिलायंस पावर पर प्रतिबंध हटा लिया है, जिससे कंपनी के लिए सोलर प्रोजेक्ट्स में अवसर बढ़ गए हैं.  आपको बता दें, मंगलवार, 3 दिसंबर को कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में इस प्रतिबंध के हटने की जानकारी दी. इसके बाद से शेयर बाजार में कंपनी के प्रति सकारात्मक धारणा बनी और दो दिनों तक लगातार स्टॉक में अपर सर्किट लगा. इसके अलावा, समालकोट पावर की ओर से की गई इस रिपेमेंट की वजह से सोमवार को भी इस स्टॉक में तेजी दिख सकती है.

गिरावट के बाद बड़ी छलांग

सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन के प्रतिबंध के कारण रिलायंस पावर के शेयरों में बड़ी गिरावट आई थी. 19 नवंबर को यह शेयर 33.3 रुपये तक गिर गया था, जो इसके 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर 53.64 रुपये से 38% नीचे था. हालांकि, अब प्रतिबंध हटने के बाद से स्टॉक में जोरदार रिकवरी हुई है. 19 नवंबर के बाद से इसमें 30% से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया है.

रिलायंस पावर का मल्टीबैगर रिटर्न

2024 में रिलायंस पावर के शेयर ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है. इस साल अब तक यह शेयर 85% से ज्यादा बढ़ चुका है. इसके अलावा 2 वर्षों में इसने 168% का रिटर्न दिया है. जबकि, 3 वर्षों में इस शेयर ने 242% का रिटर्न दिया है. वहीं, 5 वर्षों की बात करें तो इस शेयर ने बीते 5 वर्षों में 1,115% से ज्यादा का रिटर्न दिया है. दरअसल, रिलायंस पावर के बेहतर प्रदर्शन का बड़ा कारण यह है कि कंपनी पूरी तरह डेट-फ्री हो गई है और अब रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में नए प्रोजेक्ट्स की तलाश कर रही है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: Most Expensive Credit Card: ये है अमीरों का 'क्रेडिट कार्ड', पर्स में रखते ही इंसान बन जाता है करोड़पति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BSE Limited: ट्रेडर जीते या हारे, कमाई पक्की! जानें निवेशकों की हर खरीद-बिक्री से कैसे कमाता है BSE?
ट्रेडर जीते या हारे, कमाई पक्की! जानें निवेशकों की हर खरीद-बिक्री से कैसे कमाता है BSE?
Rupee News: कमजोर रुपया, मजबूत कमाई! जानिए कैसे बढ़ सकता है आपका पोर्टफोलियों रिटर्न
कमजोर रुपया, मजबूत कमाई! जानिए कैसे बढ़ सकता है आपका पोर्टफोलियों रिटर्न
SBI Rewards: एसबीआई रिवार्ड्स रीडीम करने पर मिल रहे हजारों रुपए, क्या आपके पास आया मेसेज?
एसबीआई रिवार्ड्स रीडीम करने पर मिल रहे हजारों रुपए, क्या आपके पास आया मेसेज?
Indian Govt: LPG गैस के स्टॉक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, तेल कंपनियों से कहा- 1 महीने के लिए...
LPG गैस के स्टॉक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, तेल कंपनियों से कहा- 1 महीने के लिए...

वीडियोज

Sansani | Crime News: जम्मू की 'सोशल मीडिया क्वीन' ने लाइव वीडियो में खाया जहर!
Delhi Hauz Khas AC Blast: AC ब्लास्ट से हड़कंप, रिटायर्ड IAS अधिकारी की दर्दनाक मौत!!
Bageshwar Baba on Fuel Saving | Janhit: पकड़ी गई बाबा की चोरी! | Dhirendra Krishna Shastri
Hamirpur Bridge Collapse News : पुल है या पत्ता..हवा से ही गिर गया? | CM Yogi | BJP | UP News
Sandeep Chaudhary: South में BJP के सफाया का प्लान तैयार? | Rahul Gandhi | INDIA Vs NDA | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Drishyam 3 BO Day 9 Worldwide: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
BPSC Recruitment 2026: बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
Embed widget