एक्सप्लोरर

Gold Silver Rate Today: भारी गिरावट के बाद गोल्ड संभला, चांदी की चमक भी बढ़ी, जानें आज की कीमतें

Gold Silver Rate Today: अमेरिका में बॉन्ड यील्ड बढ़ने और स्टिमुलस पैकेज की उम्मीदों की वजह से गोल्ड की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इंटरनेशनल मार्केट पर इस असर से भारत में भी यही हालात हैं.

ग्लोबल मार्केट में सोमवार को गोल्ड में 2016 के बाद सबसे बड़ी गिरावट के बाद मंगलवार को घरेलू मार्केट में गोल्ड और सिल्वर थोड़ा संभलते हुए नजर आए. एमसीएक्स में गोल्ड 0.39 फीसदी यानी 93 रुपये बढ़ कर 45,916 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया वहीं चांदी में 1.27 फीसदी यानी 854 रुपये की बढ़त दर्ज की गई और यह 68,115 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई.

दिल्ली मार्केट में गोल्ड के दाम बढ़े

दिल्ली मार्केट में गोल्ड 241 रुपये की बढ़त के साथ 45,520 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया वहीं चांदी 781 रुपये की बढ़त के साथ 68,877 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मजबूती के साथ 1,753 डॉलर प्रति औंस और चांदी बढ़त के साथ 26.90 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी.

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड में उतार-चढ़ाव

पिछले कुछ वक्त से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है लेकिन हाल के दिनों में इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. दरअसल अमेरिकी इकोनॉमी में स्टिमुलस की संभावनाओं की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. यही वजह है कि निवेशक हेजिंग के लिए गोल्ड में निवेश कर रहे हैं. इससे बीच-बीच में गोल्ड के दाम में थोड़ी तेजी देखने को मिल रही है.

जहां तक इस वक्त बड़ी गिरावट का सवाल है तो यह अमेरिका में दस साल के बॉन्ड यील्ड में इजाफे की वजह से हो रहा है. निवेशक बॉन्ड की ओर ज्यादा रुख कर रहे हैं. बॉन्ड दूसरे इंस्ट्रूमेंट्स की तुलना में ज्यादा सुरक्षित निवेश माना जाता है. कुछ निवेशक इस वक्त शेयर मार्केट पर भी फोकस किए हुए हैं. अगर बाजार और गिरता है तो गोल्ड में निवेश बढ़ेगा और इसकी कीमतें बढ़ सकती हैं. लेकिन फिलहाल गोल्ड की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर है.

विदेशी निवेशकों ने शेयर बाजार से मुंह मोड़ा, एफपीआई ने निकालना शुरू किया निवेश

इंटरनेशनल मार्केट में अनाज के दाम बढ़े और भारत में स्टॉक ज्यादा, निर्यात बढ़ा कर उठाया जा रहा है फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?
बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget