एक्सप्लोरर

सोना गिरा या चांदी की कीमत में हुआ इजाफा, जानें- सर्राफा बाजार का ताजा हाल

अहमदाबाद के सर्राफा बाजार में गोल्ड स्पॉट की कीमत 51,140 रुपये रही. वहीं गोल्ड फ्यूचर की कीमत 51,059 पर पहुंच गई.

कोरोना वायरस संक्रमण से अर्थव्यवस्था को होने वाले नुकसान को देखते हुए गोल्ड और सिल्वर के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. संकट की स्थिति में गोल्ड को सुरक्षित निवेश के तौर पर देख रहे निवेशकों का इसमें इनवेस्टमेंट बढ़ता जा रहा है. हालांकि अमेरिका और  चीन के बीच कारोबार तनाव में कमी को देखते हुए इसमें गिरावट थमती नजर आ रह रही है.

दिल्ली में गोल्ड के दाम में गिरावट

बुधवार को एमसीएक्स में गोल्ड 0.33 फीसदी यानी 166 रुपये बढ़ कर 51,090 रुपये पर पहुंच गया वहीं, चांदी 0.15 फीसदी यानी 93 रुपये चढ़ कर 64,100 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. अहमदाबाद के सर्राफा बाजार में गोल्ड स्पॉट की कीमत 51,140 रुपये रही वहीं गोल्ड फ्यूचर की कीमत 51,059 पर पहुंच गई. मंगलवार को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 557 रुपये गिर कर 52,350 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया वहीं चांदी 1,606 रुपये गिर कर 66,736 रुपये प्रति किलो पर आ गई.

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड की कीमत स्थिर

ग्लोबल बाजार में गोल्ड की कीमत में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ. स्पॉट गोल्ड 1,927.26 डॉलर प्रति औंस पर गिरा. इसमें कोई परिवर्तन नहीं दिखा. गोल्ड फ्यूचर 0.5 फीसदी बढ़ कर1,933.60 डॉलर पर पहुंच गया. दरअसल गोल्ड में निवेश देश की अर्थव्यवस्था के उतार-चढ़ाव के मुताबिक घटता-बढ़ता है. जब अर्थव्यवस्था में गिरावट का दौर हो और शेयर बाजार और दूसरे डेट मार्केट अच्छा न कर रहे हों तो निवेशक बेहतर रिटर्न की तलाश में गोल्ड में निवेश करता है और इससे इसकी मांग बढ़ जाती है. मांग बढ़ने के साथ ही इसकी कीमत भी बढ़ने लगती है.

बहरहाल, ग्लोबल मार्केट में गोल्ड की कीमतें अगले कुछ दिनों में क्या रुख लेंगी, यह काफी कुछ यूएस फेडरल रिजर्व की घोषणाओं पर निर्भर करेगी.गुरुवार को फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल फेडरल रिजर्व की नीतियों का ऐलान करेंगे. बहरहाल, दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड आधारित ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग मंगलवार को 1252.38 टन से घट कर 1248.87 पर आ गई. हालांकि ग्लोबल मार्केट में सिल्वर 26.43 डॉलर प्रति औंस पर बरकरार है.

सस्ते हो सकते हैं स्कूटर और मोटरसाइकिल, सरकार घटा सकती है जीएसटी

फ्यूचर ग्रुप डिफॉल्टर होने से बचा, 104 करोड़ रुपये का ब्याज किया अदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget