एक्सप्लोरर

फ्यूचर ग्रुप डिफॉल्टर होने से बचा, 104 करोड़ रुपये का ब्याज किया अदा

फ्यूचर ग्रुप अपनी कंपनियों-फ्यूचर लाइफ स्टाइल, फ्यूचर सप्लाई चेन और फ्यूचर रिटेल को रिलायंस रिटेल के हाथों बेचने की तैयारी कर रहा है.

रिलायंस रिटेल के हाथों बिकने की तैयारी कर रही फ्यूचर रिटेल ने फॉरन करेंसी बॉन्ड पर बकाया 104 करोड़ अदा कर खुद को डिफॉल्ट होने से बचा लिया. फ्यूचर रिटेल के 50 करोड़ डॉलर के बॉन्ड पर यह बकाया देना था. सोमवार को इसकी 30 दिन के डेडलाइन खत्म हो रही थी. लेकिन इससे पहले ही फ्यूचर रिटेल ने इस रकम का इंतजाम कर ब्याज अदा कर दिया. अगर कंपनी यह ब्याज अदा नहीं कर पाती तो रेटिंग एजेंसियां इसे डिफॉल्ट की कैटेगरी में डाल सकती थीं.

बढ़ गया था डिफॉल्टर होने का खतरा

फ्यूचर रिटेल की ओर से ब्याज अदायगी में नाकामी का असर इसके वैल्यूएशन पर पड़ सकता था. इससे रिलायंस के हाथों पर बिकने पर इसे कम कीमत मिलती. फ्यूचर रिटेल ने स्टॉक एक्सचेंज को 22 जुलाई को दी जानकारी में कहा गया है कि 22 जुलाई को खत्म हो रही छमाही के दौरान बने रहे ब्याज इसने अदा कर दिया है. सीनियर सिक्योर्ड बॉन्ड के एवज में लिए गए कर्ज पर 5.06 फीसदी के दर से ब्याज अदा किया गया

फ्यूचर रिटेल का कर्ज बढ़ कर 12,778 करोड़ रुपये  पर पहुंचा 

फ्यूचर रिटेल ने कहा है कि कंपनी ने यह ब्याज अपने स्रोतों पिछले कुछ सप्ताह से अपने स्टोर्स में जेनरेट हुए कैश के जरिये दिया है. बैंकों ने ब्याज अदा करने के लिए फंड देने से इनकार कर दिया था. पिछले महीने डिफॉल्ट के बाद फ्यूचर रिटेल ने कहा था कि वह एक महीने के भीतर कूपन पेमेंट कर देगा. फ्यूचर रिटेल पर कर्ज का बोझ काफी बढ़ गया है. रेटिंग एजेंसी इक्रा के मुताबिक फ्यूचर ग्रुप के लिस्टेड कंपनियों का कुल कर्ज बढ़ कर 12,778 करोड़ रुपये हो चुका है. फ्यूचर ग्रुप अपनी कंपनियों-फ्यूचर लाइफ स्टाइल, फ्यूचर सप्लाई चेन और फ्यूचर रिटेल को रिलायंस रिटेल के हाथों बेचने की तैयारी कर रहा है.

सोने-चांदी की कीमतों का आज क्या है हाल? जानिए ताजा अपडेट

पीएफ पर कब लगता है टैक्स और कब होता है यह टैक्स फ्री? जानिए सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?

वीडियोज

राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget