एक्सप्लोरर

Gold Silver: सोने में दिखा 500 रुपये का उछाल, चांदी में 2300 रुपये की बंपर तेजी

Gold Silver Rate: गुरुवार के दिन 99.5 परसेंट शुद्धता वाले सोने का भाव 500 रुपये बढ़कर 80,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. पिछले कारोबारी सत्र में यह 80,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

Gold Silver Rate: गहने और रिटेल सेलर्स की ताजा खरीदारी और रुपये में गिरावट के बीच दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 500 रुपये की तेजी के साथ 81,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. ये इसका दो महीने का हाई लेवल है और अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है. बुधवार को सोने की कीमत 80,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी. आज गुरुवार के दिन 99.5 परसेंट शुद्धता वाले सोने का भाव 500 रुपये बढ़कर 80,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. पिछले कारोबारी सत्र में यह 80,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

चांदी की कीमत में जोरदार उछाल

चांदी की कीमत भी 2300 रुपये बढ़कर 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो बुधवार को 91,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

ग्लोबल बाजार में गोल्ड-सिल्वर का क्या है हाल

वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 19.70 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 2,737.50 डॉलर प्रति औंस हो गया. कॉमेक्स चांदी वायदा भी एशियाई बाजार घंटों में 1.28 परसेंट बढ़कर 31.94 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था.

क्या कह रहे हैं कमोडिटी जानकार

एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट और रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी और करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स सोने में तेजी, दिसंबर के अमेरिकी सीपीआई आंकड़े के जारी होने के बाद आई जो उम्मीदों के मुताबिक था. जतिन त्रिवेदी ने कहा कि हालांकि उम्मीद से कम मुख्य सीपीआई महंगाई ने सोने की कीमतों को अतिरिक्त सपोर्ट दिलाया है. महंगाई दर के नरम आंकड़े ने फेडरल रिजर्व की तरफ से दरों में कटौती जारी रखने की उम्मीदों को मजबूत किया है, जिससे सोने की तेजी को रफ्तार मिली है.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि बाजार प्रतिभागी बृहस्पतिवार को जारी होने वाले रिटेल बिक्री और फिलाडेल्फिया फेड मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स जैसे महत्वपूर्ण अमेरिकी मैक्रो इकनॉमिक आंकड़ों पर नजर रखेंगे जो सर्राफा कीमतों को और दिशा देने के काम आ सकते हैं.

रुपये में दर्ज की गई कमजोरी

बृहस्पतिवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे कमजोर होकर 86.56 (अस्थायी) पर बंद हुआ. विदेशों में डॉलर के मजबूत होने, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पैसे के निकाले जाने की वजह से रुपये में गिरावट दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से लाखों या करोड़ों, किन कर्मचारियों-पेंशनर्स को मिलेगा बढ़ी सैलरी-पेंशन का लाभ-जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget