एक्सप्लोरर

Gold Price Today: नये साल की शुरुआत से पहले सोना खरीदने की है प्लानिंग, यहां जानें गोल्ड-सिल्वर के लेटेस्ट रेट्स

Gold Silver Price: अंतरराष्ट्रीय मार्केट में गुरुवार के दिन सोने और चांदी दोनों के प्राइस में गिरावट दर्ज की गई है. सोना और चांदी दोनों लाल निशान पर करोबार कर रहे हैं.

Gold Silver Price on 29 December 2022: आज ग्लोबल संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं सोने चांदी री बात करें तो आज मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) में सोने के भाव में जहां बढ़त दर्ज की गई है. वहीं चांदी के भाव शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई थी. इसके बाद चांदी में भी लगातार तेजी दर्ज की जा रही है. सबसे पहले गोल्ड की बात करें तो आज 24 कैरेट सोना 54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ है. सुबह 11:30 बजे की बात करें तो यह  0.05 फीसदी की तेजी के साथ 54,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वहीं चांदी की बात करें तो शुरुआती कारोबार में चांदी के प्राइस में गिरावट दर्ज की गई थी और यह 68,996 रुपये प्रति किलो ग्राम पर खुलकर फिर 69,030 रुपये तक गिर गया था. फिलहाल 11:30 चांदी 69,070 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है.

कल क्या था मार्केट का हाल?

कल MCX मार्केट में सोने के प्राइस में 0.39 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी और यह 54,761 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है. वहीं चांदी की बात करें तो यह पिछले कारोबारी सत्र में चांदी के रेट में कल 674 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी और यह 69,127 रुपये पर बंद हुआ है. वहीं फिलहाल दोनों हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं.

इंटरनेशनल मार्केट क्या है सोने-चांदी का हाल?

इंटरनेशनल मार्केट में गुरुवार के दिन सोने और चांदी दोनों के प्राइस में गिरावट दर्ज की गई है. अंतरराष्ट्रीय मार्केट सोने के प्राइस में 0.24 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है और यह फिलहाल 1,807.97 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. वहीं चांदी की बात करें तो यह भी फिलहाल लाल निशान पर ट्रेंड कर रहा है और इसमें आज 1.73 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है और यह फिलहाल 23.63 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा है.

सर्राफा बाजार में सोना-चांदी गिरे

दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना पांच रुपये के नुकसान के साथ 55,124 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. इससे पिछले सत्र में सोने का भाव 55,129 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था. चांदी की कीमत भी 332 रुपये की गिरावट दर्शाती 70,048 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. विश्लेषकों का मानना है कि डॉलर में मजबूती से सोने की कीमतों में गिरावट आई. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने का कहना है कि क्रिसमस और नववर्ष की छुट्टियों से पहले सर्राफा कारोबार सुस्त रहने का अनुमान है.

सर्राफा मार्केट में क्या है हाल-

आपको बता दें कि बुधवार के दिन दिल्ली के सर्राफा मार्केट में गिरावट दर्ज की गई है. कल सोना गिरावट के साथ 55,124 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है. कल सोने के प्राइस में 4 रुपये की मामूली गिरावट दर्ज की गई है. वहीं चांदी की बात करें तो इसके प्राइस में सर्राफा मार्केट में 332 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है और यह 70,048 रुपये में बंद हुआ है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक नये साल तक सोने और चांदी के प्राइस में और सुस्ती देखी जा सकती है. 

ये भी पढ़ें-

Ashneer Grover ने उबर इंडिया का उड़ाया मजाक! कहा- 'चांद की चिंता छोड़ो, धरती पर सर्विस सुधारने पर दें ध्यान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget