एक्सप्लोरर

Gold-Silver Price: महंगाई के आंकड़ों से पहले एमसीएक्स पर सोना-चांदी में तेजी, आपके शहर में अब इतना हुआ भाव

Gold-Silver Price 11 September 2024: एमसीएक्स पर वायदा बाजार में आज बुधवार को सोना और चांदी दोनों कीमती धातुओं के भाव में तेजी देखी जा रही है...

घरेलू बाजार में कीमती धातुओं के भाव में आज बुधवार को तेजी देखी जा रही है. एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में सोना और चांदी दोनों कीमती धातुओं के भाव शुरुआती कारोबार में चढ़े हुए हैं.

एमसीएक्स पर सोना-चांदी के भाव

एमसीएक्स पर सुबह 10:20 बजे 4 अक्टूबर की डिलीवरी वाले गोल्ड फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट में करीब 0.20 फीसदी की तेजी देखी जा रही थी. वायदा कारोबार में सोना सुबह 72,059 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह 5 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी का वायदा सौदा भी मजबूती के साथ शुरुआती सेशन में 84,107 रुपये प्रति किलोग्राम बोला जा रहा था.

इस कारण आज चढ़े हैं भाव

घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव में तेजी ऐसे समय आई है, जब उनके भाव विदेशी बाजार में भी चढ़े हुए हैं. आज शुरुआती कारोबार में आई तेजी के लिए मुख्य रूप से विदेशी संकेतों को ही जिम्मेदार माना जा रहा है. दरअसल अमेरिका में खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी होने वाले हैं. उससे पहले बाजार में अनिश्चितता को देखते हुए बड़े निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोना और चांदी को खरीद रहे हैं, जिससे भाव तेज हुए हैं.

विदेशी बाजार में आज सोना-चांदी

कमॉडिटी एक्सचेंज सेंटर यानी कॉमेक्स पर गोल्ड फ्यूचर (दिसंबर 2024 कॉन्ट्रैक्ट) 0.20 फीसदी की बढ़त लेकर 2,548.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह चांदी (सिल्वर कॉमेक्स दिसंबर 2024 कॉन्ट्रैक्ट) 0.60 फीसदी के फायदे के साथ 28.785 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी.

प्रमुख शहरों में आज सोने के भाव (Gold Price Today):

  • बेंगलुरू: 73,519 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: 73,806 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • दिल्ली: 73,519 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: 73,375 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई: 73,447 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • पुणे: 73,231 रुपये प्रति 10 ग्राम

प्रमुख शहरों में आज चांदी के भाव (Silver Price Today): 

  • चेन्नई: 91,100 रुपये प्रति किलोग्राम
  • मुंबई: 86,100 रुपये प्रति किलोग्राम
  • दिल्ली: 86,100 रुपये प्रति किलोग्राम
  • कोलकाता: 86,100 रुपये प्रति किलोग्राम
  • पटना: 86,000 रुपये प्रति किलोग्राम

आगे भी भाव तेज रहने की उम्मीद

विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में कीमती धातुओं (सोना और चांदी) के भाव में तेजी बरकरार रह सकती है. अमेरिका में फेडरल रिजर्व के द्वारा आने वाले दिनों में ब्याज दरों में कटौती की जा सकती है, बुलियंस को उससे फायदा हे सकता है. घरेलू बाजार में आने वाले दिनों में वैवाहिक सीजन शुरू होने से नई डिमांड निकल सकती है.

ये भी पढ़ें: फिर बढ़ने लगी सोने की चमक, पश्चिम एशिया ने दी ताकत, सरकार और बढ़ा सकती है भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?
E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?
बिना ITR दाखिल किए भी मिल सकता है रिफंड? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
बिना ITR दाखिल किए भी मिल सकता है रिफंड? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
Air India का बड़ा ऐलान, पायलटों की सैलरी में 17% तक का इजाफा, नया वेतन ढांचा लागू
Air India का बड़ा ऐलान, पायलटों की सैलरी में 17% तक का इजाफा, नया वेतन ढांचा लागू
UPI News: क्या बंद होगी फ्री UPI सर्विस? जानिए मर्चेंट चार्जेस की पूरी सच्चाई और नियम
क्या बंद होगी फ्री UPI सर्विस? जानिए मर्चेंट चार्जेस की पूरी सच्चाई और नियम

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget