एक्सप्लोरर

Gold Price: फिर बढ़ने लगी सोने की चमक, पश्चिम एशिया ने दी ताकत, सरकार और बढ़ा सकती है भाव

Gold Price Forecast: वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने बीते दिनों पेश बजट में सोने पर कस्टम ड्यूटी कम करने का प्रस्ताव दिया था. उसके बाद सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई थी...

सोना बजट के बाद आई तेज गिरावट से अब उबरने लगा है और एक बार उसकी कीमतों में तेजी लौट आई है. ताजे भू-राजनीतिक तनाव ने सोने की कीमतों को चढ़ने में मदद की है. वहीं दूसरी ओर घरेलू स्तर पर कीमतों को सरकार से समर्थन मिलने के अनुमान जाहिर किए जा रहे हैं.

एमसीएक्स पर सोने के ताजे रेट

शुक्रवार को एमसीएक्स यानी मल्टी कमॉडिटी एक्सचेंज पर अक्टूबर 2024 की एक्सपायरी वाले वायदे सौदे का भाव 69,792 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा. कारोबार के दौरान सोना एक बार 70 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के पार निकल गया था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में देखें तो शुक्रवार के कॉमेक्स पर सोना 2,500 डॉलर के स्तर को छूने के बाद अंत में 2,486 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ.

इस कारण आई कीमतें में तेजी

सप्ताह के अंत में सोने की कीमतों में आई तेजी के लिए भू-राजनीतिक तनावों को सबसे जिम्मेदार माना जा रहा है. ईरान में हमास के शीर्ष नेताओं में से एक नेता इस्माइल हानिया की हत्या कर दी गई. हत्या के आरोप इजरायल पर लगाए जा रहे हैं, जो पहले ही हमास के साथ युद्धरत है. इस घटना के बाद पश्चिम एशिया की दो प्रमुख ताकतों इजरायल और ईरान की तनातनी बढ़ गई है.

बजट के बाद इतना सस्ता हुआ सोना

पिछले महीने आए बजट ने सोना समेत अन्य कीमती धातुओं को सस्ता कर दिया था. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोने पर कस्टम ड्यूटी को 15 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी करने का प्रस्ताव किया. उसके बाद सोने की कीमतों में तेजी से गिरावट आई. कस्टम ड्यूटी कम होने से सोने के भाव तकरीबन 5000 रुपये प्रति दस ग्राम तक टूटे थे और 68 हजार से भी नीचे गिर गए थे.

सोना-चांदी पर जीएसटी बढ़ाने की तैयारी

वैश्विक कारणों के अलावा अब घरेलू कारण भी सोने की कीमतें बढ़ा सकते हैं. दरअसल लोगों को इस बात का डर सता रहा है कि सरकार कस्टम ड्यूटी को हटाने के बाद अब सोने पर जीएसटी बढ़ा सकती है. सोने और चांदी पर फिलहाल 3 फीसदी की दर से जीएसटी लगता है. सरकार इसे बढ़ाकर 5 फीसदी कर सकती है.

ये भी पढ़ें: थम गई 14 साल की सबसे लंबी रैली, 2 महीने से उड़ रहा था बाजार, अब इतना गिरा निफ्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget