एक्सप्लोरर

Gold Price: बैंक संकट से हुआ खूब फायदा, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सोने का भाव

Gold Rate Today: पीली धातु को पहले से ही आर्थिक अनिश्चितताओं से फायदा हो रहा था. हालिया बैंकिंग संकट ने सोने की कीमतों को रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा दिया है...

Gold Price 18 March: साल भर से ज्यादा समय से हावी आर्थिक अनिश्चितता (Economic Uncertainties) के माहौल से कीमती धातुओं में तेजी देखी जा रही है. खासकर सोने के भाव में बढ़िया तेजी (Gold Price Rise) देखने को मिली है. अब पिछले एक सप्ताह से अमेरिका में आए बैंकिंग संकट (US Banking Crisis) ने इसकी कीमतों को रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुचा दिया है.

एमसीएक्स पर इतना चढ़ा भाव

मल्टी कमॉडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार को 59,461 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. यह इसका अब तक का सबसे ज्यादा भाव है. इससे पहले सोने का ऑल टाइम हाई 58,847 रुपये प्रति 10 ग्राम था. सप्ताह के अंतिम दिन कारोबार समाप्त होने के बाद सोना 59,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. इस तरह इसके भाव में 1,414 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई. सप्ताह के दौरान सोने के भाव में करीब 06 फीसदी की तेजी आई. इससे पिछले सप्ताह सोना 56,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

ग्लोबल मार्केट में इतनी तेजी

सोने की वैश्विक कीमतों की बात करें तो इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट में सोने की कीमतें सप्ताह के दौरान 06 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुईं. पिछले सप्ताह सोना 1,867 डॉलर प्रति औंस पर रहा था, जो इस सप्ताह 6.48 फीसदी की मजबूती के साथ 1,988.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. बाजार के जानकारों का अनुमान है कि आने वाले समय में विदेशी बाजारों में सोना 2,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर को भी पार कर सकता है.

बैंकिंग का संकट मददगार

बैंकिंग जगत खासकर अमेरिका पिछले सप्ताह से संकटों में घिरा हुआ है. सबसे पहले सिलिकॉन वैली बैंक के डूबने की खबर आई. उसके बाद सिग्नेचर बैंक को बंद करना पड़ गया. बैंकिंग जगत का संकट यहीं पर समाप्त नहीं हुआ. एक अन्य अमेरिकी बैंक फर्स्ट रिपब्लिक बैंक भी डूबने के कगार पर है, जिसे बचाने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं. दूसरी ओर यूरोप के सबसे पुराने बैंकों में से एक क्रेडिट सुईस भी चुनौतियों का सामना कर रहा है.

दाम बढ़ा रहे ये फैक्टर

कीमती धातुओं के भाव हर उस मौके पर बढ़ जाते हैं, जब आर्थिक मोर्चे पर चुनौतियां आती हैं. दुनिया भर के निवेशक आर्थिक अनिश्चितता के माहौल में सुरक्षित निवेश की तलाश करते हैं और ऐसे में वे कीमती धातुओं खासकर सोने का रुख करते हैं. अभी बैंकिंग संकट के मद्देनजर बाजार में उथल-पुथल है. वहीं ब्याज दरों के बढ़ने से भी सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें: तीन महीने में सबसे कम हुआ विदेशी मुद्रा भंडार, ये कारण रहे जिम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा ठप
Share Market: धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
धरी की धरी रह गईं ट्रंप की धमकियां, हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी उछले
Gold-Silver Rate Fall: ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें लेटेस्ट कीमत
ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें लेटेस्ट कीमत

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget