एक्सप्लोरर

Gold Silver Prices Today: सोने की कीमतों में आज रही तेजी, चांदी की चमक बरकरार

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी कीमतों में शुक्रवार को तेजी देखने को मिली.

Gold Silver Price Today: कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के सामने आने के बाद सोने की कीमतों (Gold Price) में आज तेजी देखने को मिली है. भारतीय बाजारों में सोना 1.4 फीसदी की उछाल के साथ 48,073 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा हालांकि इस महीने के उच्च स्तरों से अभी भी सोना 1200 रुपये सस्ता है.. चांदी की कीमतों में भी उछाल देखने को मिली है. चांदी के भाव 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 63,420 रुपये प्रति किलो रहा. 

इंटरनेशनल मार्केट में है तेजी

इंटरनेशनल मार्केट में भी तेजी देखने को मिल रही है. यहां सोने की कीमतों में 1 फीसदी का इजाफा देखा गया है, जिसके बाद इसकी कीमत 1,805.56 डॉलर प्रति औंस हो गई है. वहीं, चांदी की कीमतों में भी 0.4 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है, जिसके बाद इसकी कीमत 24.25 डॉलर प्रति औंस पर है. 

चेक कर लें सोना असली है या नकली

आपको बता दें अगर आप गोल्ड खरीदने जा रहे हैं तो उससे पहले इसकी शुद्धता जरूर चेक कर लें. कि कहीं आप नकली सोना तो नहीं ले रहे हैं. इसके लिए सरकारी ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप ‘BIS Care app’ के जरिए गोल्ड की शुद्धता को चेक कर सकते हैं. इसके अलावा आप इस ऐप के जरिए शिकायत भी कर सकते हैं. इस ऐप (App) में अगर सामान का लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर गलत पाया जाता है तो ग्राहक इसकी शिकायत तुरंत कर सकते हैं. इस ऐप (Gold) के जरिए तुरंत ही ग्राहक को शिकायत दर्ज करने की जानकारी भी मिल जाएगी.

ऑफिशियल वेबसाइट से भी चेक कर सकते हैं रेट्स

IBJA की ओर से सोने-चांदी के रेट्स जारी किए जाते हैं. आप मिस्ड कॉल देकर और ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए गोल्ड और सिल्वर के लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं. शनिवार-रविवार और घोषित अवकाश के दिन रेट्स जारी नहीं किए जाते हैं. आप इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं. जब आप इस नंबर पर मिस्ड कॉल देंगे तो आपके पास एसएमएस आ जाएगा. इसके अलावा आप ऑफिशियल वेबसाइट www.ibja.co या ibjarates.com पर भी विजिट कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें 

Tomato Price to Remain High: टमाटर आपको और करेगी लाल, महंगी कीमतों से अभी राहत मिलने के आसार नहीं

International Flights To Resume: नए साल, क्रिसमस की छुट्टी विदेश में मनाने वालों के लिये खुशखबरी, 15 दिसंबर से इंटरनेशनल पैसेंजर फ्लाइट सर्विस शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
भयंकर बढ़ गई डीजल की डिमांड, 15 दिनों में खर्च 36.5 लाख टन ईंधन
भयंकर बढ़ गई डीजल की डिमांड, 15 दिनों में खर्च 36.5 लाख टन ईंधन
कल बैंक जाने का है प्लान? पहले जानें क्या सोमवार को खुले रहेंगे ब्रांच
कल बैंक जाने का है प्लान? पहले जानें क्या सोमवार को खुले रहेंगे ब्रांच

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget