एक्सप्लोरर

ईद से पहले सोने के दाम में उछाल, चांदी भी 42,000 रुपये के पार

ग्लोबल स्तर पर मजबूत रुख और लोकल ज्वैलर्स की खरीदारी से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 330 रुपये की बढ़त के साथ 32,190 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया.

नई दिल्लीः ईद के त्यौहार से पहले आज सर्राफा बाजार में सोने के दाम में बड़ी उछाल दर्ज की गई है. इसके अलावा शादियों का सीजन भी चल रहा है जिससे सोने की मांग बढ़ रही है और गोल्ड के भाव में तेजी आ रही है.

सोने के आज के दाम ग्लोबल स्तर पर मजबूत रुख और लोकल ज्वैलर्स की खरीदारी से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 330 रुपये की बढ़त के साथ 32,190 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया.

ईद से पहले सोने के दाम में उछाल, चांदी भी 42,000 रुपये के पार

क्यों चढ़े सोने के दाम बाजार कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर की आशंका बढ़ने से ग्लोबल बाजारों में डॉलर कमजोर हुआ है. इससे सोने में मजबूती आई है. इसके अलावा घरेलू हाजिर बाजार में लोकल ज्वैलर्स की मांग बढ़ने से भी सोने में तेजी आई. विशेषज्ञों ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हुआ है जिससे पीली धातु का इंपोर्ट महंगा हुआ है. इस वजह से भी सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज हुई.

ग्लोबल बाजार और दिल्ली के बाजार में सोने के दाम राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 330-330 रुपये की बढ़त के साथ क्रमश : 32,190 रुपये और 32,040 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. वैश्विक स्तर पर कल न्यूयॉर्क में सोना 0.24 फीसदी चढ़कर 1301.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. कल के कारोबार में सोना 90 रुपये टूटा था. हालांकि , आठ ग्राम की गिन्नी के भाव 24,800 रुपये पर कायम रहे.

कैसे रहे चांदी के दाम वहीं इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का मैन्युफैक्चरर्स का उठाव बढ़ने से चांदी 450 रुपये की बढ़त के साथ 42,000 रुपये के स्तर को पार कर 42,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. सोने की तरह चांदी हाजिर 450 रुपये चढ़कर 42,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 370 रुपये की बढ़त के साथ 41,495 रुपये प्रति किलोग्राम रहे. वहीं ग्लोबल बाजार में न्यूयॉर्क में चांदी भी 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ 17.13 डॉलर प्रति औंस रही. चांदी सिक्का लिवाल 76,000 रुपये और बिकवाल 77,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर कायम रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?
बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget