एक्सप्लोरर

Gold Prices: फेस्टिव सीजन और शादियों के चलते गोल्ड भरेगा ऊंची उड़ान, बन सकता है नया रिकॉर्ड

Festive and Wedding Season: फेस्टिव सीजन के बाद देश में शादियां शुरू हो जाएंगी. इस दौरान सोने की डिमांड बनी रहेगी. ऐसा माना जा रहा है कि इस बार धनतेरस पर गोल्ड रेट नया रिकॉर्ड बना सकता है.

Festive and Wedding Season: हम भारतीयों के लिए सोना सिर्फ एक निवेश का साधन नहीं बल्कि शान-ओ-शौकत एवं समृद्धि का प्रतीक है. यही वजह है कि गोल्ड प्राइस ने पिछले कुछ सालों में तेजी से उड़ान भरी है. शनिवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 73020 रुपये प्रति 10 ग्राम है. अब देश में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है, जो कि देवउठान एकादशी तक जारी रहेगी. धनतेरस पर सोने की डिमांड रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने वाली है. इसके बाद शुरू हो जाएगा शादियों का सीजन, जिसमें हर साल गोल्ड की डिमांड बढ़ती है. ऐसे में आने वाले तीन महीनों तक सोने की डिमांड और इसके रेट में उछाल जारी रह सकता है. 

कई युद्ध और घरेलू डिमांड से उछल रहा सोना 

चालू वित्त वर्षों में सोने के रेट में तेज उछाल आया है. दुनिया में चल रहे कई युद्ध और घरेलू डिमांड की वजह से भारत में रिकॉर्ड संख्या में सोने की सेल हुई है. दुनिया के कई सेंट्रल बैंकों ने लगातार सोना खरीदा है. इसके चलते गोल्ड की कीमत बढ़ती चली गई. इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट के दौरान कस्टम ड्यूटी घटा दी. इसके चलते कुछ दिनों तक लगातार सोना सस्ता हुआ. मगर, इसने फिर तेज छलांग मारते हुए आगे बढ़ना शुरू कर दिया है. अब ऐसा माना जा रहा है कि सोने की कीमत अगले 3 महीनों में रिकॉर्ड तोड़ सकती है. 

बजट के बाद रेट में आई कमी अब हुई गायब 

कामा ज्वैलरी के एमडी कॉलिन शाह के अनुसार, बजट के बाद सोने के रेट में आई कमी अब गायब हो चुकी है. भारत में सोने की डिमांड हमेशा से ज्यादा रहती है. ज्वेलर्स इस डिमांड को बढ़ाने में अहम रोल अदा करते हैं. अभी फेस्टिव और वेडिंग सीजन के चलते आगे भी यही उम्मीद है कि ज्वेलरी की डिमांड तेज होगी और इसके चलते कीमत भी ऊपर जाएगी. पूरी उम्मीद है कि लोग ज्यादा सोना खरीदेंगे. धनतेरस पर बिक्री सबसे ज्यादा हो सकती है. इसके अलावा फेड रिजर्व ने भी ब्याज दरों में कटौती के संकेत दिए हैं. 

दो हफ्ते में ही सोना और चांदी में आने लगेगा उछाल 

पीएल वेल्थ मैनेजमेंट के चीफ बिजनेस ऑफिसर शशांक पाल ने बताया कि अगले 2 हफ्ते में ही सोने की कीमत में 1 फीसदी तक का इजाफा हो सकता है. अगले तीन महीने में यह ट्रेंड तेज होता जाएगा. चांदी के भाव (Silver Price) में भी इजाफा होने की पूरी उम्मीद है. चांदी भी लगभग आधा फीसदी ऊपर सिर्फ 15 दिनों में ही जा सकती है. उन्होंने कहा कि सोने और चांदी के भाव पर दुनिया में चल रहे संकटों, घरेलू डिमांड और डॉलर के मुकाबले रुपये के भाव का बहुत असर पड़ता है. फेस्टिव सीजन और शादियां हमेशा ही ज्वेलर्स और बुलियन ट्रेडर्स के लिए खुशखबरी लेकर आती है. इस साल भी ऐसा ही होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें 

2000 रुपये तक के पेमेंट पर देना पड़ सकता है 18 फीसदी GST, कंपनियों में मची खलबली 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
Money Transfer: गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget