एक्सप्लोरर

लगातार दूसरे दिन गिरे सोने के दाम, चांदी में आज दिखी कमजोरी

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर अभी और बढ़ाने की उम्मीद और विदेशी बाजारों में दूसरी प्रमुख करेंसी की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग में कमी आई.

नई दिल्ली: नरम ग्लोबल संकेतों और लोकल ज्वैलर्स की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज लगातार दूसरे दिन नीचे आया और 25 रुपये टूटकर 31,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. क्यों आई सोने में गिरावट सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर अभी और बढ़ाने की उम्मीद और विदेशी बाजारों में दूसरी प्रमुख करेंसी की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग में कमी आई. ग्लोबल और दिल्ली के बाजार में सोने के दाम वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.32 फीसदी गिरकर 1254.16 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. यह पिछले साल दिसंबर के बाद का इसका न्यूनतम स्तर है. दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 25-25 रुपये गिरकर क्रमश : 31,570 रुपये और 31,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. कल सोना 55 रुपये टूटा था. हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपये पर टिकी रही. कैसे रहे चांदी के दाम इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का मैन्यूफैक्चर्रस की मांग घटने से चांदी भी 120 रुपये गिरकर 41 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर से नीचे आ गई. चांदी हाजिर भी 120 रुपये नरम होकर 40,880 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी. साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी 60 रुपये टूटकर 39,615 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी. वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में चांदी 0.49 फीसदी कमजोर होकर 16.19 डॉलर प्रति औंस बोली गयी. हालांकि चांदी सिक्का लिवाल 76 हजार रुपये और बिकवाल 77 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर कायम रहा. देश के चार महानगरों के सर्राफा बाजार में आज सोना, चांदी के बंद भाव इस प्रकार रहे: दिल्ली में सोना 31,420 रुपये, मुंबई में 30,545 रुपये, कोलकाता में 29,485 रुपये और चेन्नई में 29,240 रुपये 22 कैरेट(प्रति 10 ग्राम) पर बंद हुआ है और चांदी (प्रति किलोग्राम) के दाम देखें तो दिल्ली में 40,880 रुपये , मुंबई में 39,625 रुपये, कोलकाता में 39,900 और चेन्नई में 43,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Diesel-Petrol Price: पेट्रोल-डीजल 5 रुपए सस्ता, इस सरकार ने घटा दिए तेल के दाम, जानें नईं कीमतें
Diesel-Petrol Price: पेट्रोल-डीजल 5 रुपए सस्ता, इस सरकार ने घटा दिए तेल के दाम, जानें नईं कीमतें
Word Longest Oil Pipeline: कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी तेल पाइपलाइन, यह किन-किन देशों से गुजरती है?
कैसे काम करती है दुनिया की सबसे बड़ी तेल पाइपलाइन, यह किन-किन देशों से गुजरती है?
पेट्रोल के दाम बढ़े, अब सरकार ने लगाया 3 रुपए का Tax, इससे आपकी जेब ढीली होगी या नहीं? जानें सबकुछ
पेट्रोल के दाम बढ़े, अब सरकार ने लगाया 3 रुपए का Tax, इससे आपकी जेब ढीली होगी या नहीं? जानें सबकुछ
एक देश-दो दुनिया! अंडमान में 1 तो तेलंगाना में 35 रुपए टैक्स, पेट्रोल-डीजल पर राज्यों की चल रही मनमानी
एक देश-दो दुनिया! अंडमान में 1 तो तेलंगाना में 35 रुपए टैक्स, पेट्रोल-डीजल पर राज्यों की चल रही मनमानी

वीडियोज

India में Dhurandhar 2 की OTT release delay होने पर भड़के fans
Cannes में Alia Bhatt को लेकर शुरू हुई नई बहस, ‘Who Is She?’ वीडियो वायर
Pati Brahmachari: 😦Suraj के सामने आया Isha की चोट का सच, पुरानी यादों में खोया! #sbs
Bollywood news: शुरू हुआ 'चाँद मेरा दिल' का धमाकेदार प्रमोशन, टिकटों के दाम बने नई स्ट्रेटेजी का हिस्सा! (16-05-26)
Top News: बड़ी खबरें, फटाफट | NEET 2026 Paper Leak | Gautam Adani | Oil Price Hike | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
राजस्थान: नीट पेपर लीक मामले में खुलासा, आरोपी मांगीलाल ने पढ़ाई छोड़ चुके बेटे को जबरन दिलाया था पेपर
राजस्थान: नीट पेपर लीक मामले में खुलासा, आरोपी मांगीलाल ने पढ़ाई छोड़ चुके बेटे को जबरन दिलाया था पेपर
IPL 2026 Playoffs Scenarios: आज GT से हारते ही कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ से बाहर! जानिए KKR का पूरा गणित
आज GT से हारते ही कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ से बाहर! जानिए KKR का पूरा गणित
Aakhri Sawal BO Day 1: एक करोड़ भी नहीं कमा पाई 'आखिरी सवाल', RSS पर बनी फिल्म को थियेटर में नहीं मिल रहे दर्शक
बॉक्स ऑफिस: एक करोड़ भी नहीं कमा पाई 'आखिरी सवाल', RSS पर बनी फिल्म को थियेटर में नहीं मिल रहे दर्शक
दिल्ली में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान आगबबूला हो गए रूसी विदेश मंत्री लावरोव, आखिर क्या हुआ था ऐसा?
दिल्ली में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान आगबबूला हो गए रूसी विदेश मंत्री लावरोव, आखिर क्या हुआ था ऐसा?
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
मेट्रो लिफ्ट में बुजुर्ग ने किया सबके सामने पेशाब, भड़की महिला ने की कार्रवाई की मांग, वीडियो वायरल
मेट्रो लिफ्ट में बुजुर्ग ने किया सबके सामने पेशाब, भड़की महिला ने की कार्रवाई की मांग, वीडियो वायरल
अब दिल्ली में सिर्फ इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर चलेंगे, सरकार का बड़ा फैसला, जल्द नए नियम होंगे लागू
दिल्ली में सिर्फ इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर चलेंगे, सरकार का बड़ा फैसला, जल्द नए नियम होंगे लागू
Embed widget