एक्सप्लोरर

Gold Prices: त्योहारों से पहले सस्ता हुआ सोना, 5 महीने में 5000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक घटी सोने की कीमत

Gold Prices Today: त्योहारी और शादियों के सीजन के पहले सोने की कीमतों में भारी गिरावट के चलते ज्वेलरी खरीदने पर लोगों को भारी बचत होने वाली है.

Gold-Silver Prices Update: त्योहारों के सीजन की शुरुआत गणेश चतुर्थी के साथ शुरू हो चुकी है. तो अगले महीने से शादियों की सीजन की शुरुआत हो जाएगी. त्योहारी सीजन या फिर शादियों के मौके पर जो लोग सोने की ज्वेलरी खरीदने की तैयारी में हैं उनके लिए राहत की खबर है. अगर आप इस त्योहारी सीजन में सोने या फिर उसकी ज्वेलरी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके अच्छे दिन आ चुके हैं क्योंकि अब पहले के मुकाबले कम पैसे खर्च करने होंगे. बीते पांच महीनों में सोने की कीमतों में 5000 रुपये प्रति 10 ग्राम या 8.14 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. 

5 महीने में 8 फीसदी से ज्यादा घटे दाम 

सर्राफा बाजार में महज 7 सत्र में सोने के दामों में 2577 रुपये की कमी आई है. और अगर 5 मई 2023 से तुलना करें तो उस दिन सोना 61,646 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था जो इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के डेटा के मुताबिक 4 अक्टूबर 2023 को घटकर 56,627 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ चुका है. यानि अपने हाई से सोने के दामों में 5019 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आ चुकी है. 

क्यों घट रहे दाम

अमेरिका यूरोप में महंगाई में अब कमी आने लगी है. 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद जो महंगाई दर में उछाल आई थी वो अब घटने लगी है. महंगाई में कमी के चलते सोने में निवेश कम हो रही है. तो दूसरी करेंसी के मुकाबले डॉलर में मजबूती देखने को मिल रही है. ये अनुमान है कि डॉलर यहां से और मजबूत होगा. यही वजह है कि डॉलर की मजबूती और सोने की मांग में कमी के चलते ही सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है. दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाएं बुरे दौर से उबरने लगी है. बीते वर्ष आर्थिक संकट के मद्देनजर निवेश को बचाने के लिए लोग सोने की खरीदारी कर रहे थे. पर अब हालात बदलते जा रहे हैं. 

चांदी की भी घटी कीमत

सोना ही नहीं चांदी की कीमतों में भी भारी कमी देखी जा रही है. 5 मई 2023 को चांदी 77,280 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा था जो 4 अक्टूबर को घटकर 67091 रुपये प्रति किलो पर आ चुका है. यानि 5 महीने में चांदी की कीमतों में 10,189 रुपये प्रति किलो की कमी आई है. पिछले 5 महीने में चांदी 13 फीसदी से ज्यादा सस्ता हुआ है. 

दिवाली धनतरेस से पहले सस्ता हुआ सोना-चांदी 

सोने और चांदी की कीमतों में कमी से दिवाली धनतरेस पर खरीदारी करने वालों को बड़ी राहत मिलने वाली है. दामों में कमी से सोने-चांदी की ज्वेलरी खऱीदने पर पहले के मुकाबले कम पैसे खर्च करने होंगे तो मांग में बढ़ोतरी का फायदा ट्रेडर्स को होने को उम्मीद है. 

ये भी पढ़ें 

Crude Oil Price: पेट्रोलियम मंत्री ने OPEC महासचिव से मुलाकात कर महंगे क्रूड पर जताई चिंता, बोले - खपत करने वाले देशों की समझें संवेदनशीलता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SBI Manager Salary: कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
Anti Women Skew: दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Richest Cities List: कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो
कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत?
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget