एक्सप्लोरर

सोना 3 हफ्ते के निचले स्तर पर, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

नई दिल्ली: कई दिनों से जारी तेजी के बाद आज सोने के दामों में गिरावट देखी गई है और ये 3 हफ्ते के निचले स्तर पर चला गया है. विदेशों से कमजोरी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 400 रुपये की गिरावट के साथ 3 हफ्ते के निम्न स्तर 29,500 रुपये प्रति 8 ग्राम तक नीचे चले गए हैं. इसके अलावा मौजूदा स्तर पर मांग घटने की वजह से लोकल ज्वैलर्स की कम उठान के कारण भी कारोबारी धारणा प्रभावित हुई.

1002201701_HC_Bullion_Prices

दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्धता के भाव क्रमश: 400-400 रुपये गिर कर 29,500 रुपये और 29,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए हैं. इससे पहले यह स्तर 16 जनवरी को देखने को मिला था जब यह 29,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. गिन्नी भी 100 रुपये की गिरावट के साथ 24,400 रुपये प्रति आठ ग्राम पर बंद हुई.

दरअसल अमेरिका में रोजगार के अच्छे आंकड़ों और डॉलर में रिकवरी से सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ा है. इसके बाद ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव 3 महीने के ऊपरी स्तर से करीब 15 डॉलर गिर चुका है और घरेलू बाजार में सोना 29,000 रुपये के नीचे है.

चांदी के दाम में भी आई गिरावट इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की तरफ से मांग घटने से चांदी के भाव भी 490 रुपये की गिरावट के साथ 42,250 रुपये प्रति किलो पर बंद हुए हैं. बाजार सूत्रों के मुताबिक विदेशों में कमजोर रुख के अलावा लोकल ज्वैलर्स के साथ रिटेलर्स और खुदरा ज्वैलर्स की मांग घटने के कारण मुख्य रूप से सोने की कीमतों में गिरावट आई है.

चांदी तैयार 490 रुपये की गिरावट के साथ 42,250 रुपये प्रति किलो तथा चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 439 रुपये टूटकर 41,860 रुपये प्रति किलो पर आ गई है. चांदी सिक्का 1000 रुपये की गिरावट के साथ लिवाल 72,000 रुपये और बिकवाल 73,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बंद हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
GST Council Meeting Highlights: जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और 41149 रुपए? सरकार ने क्या कहा
रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और 41149 रुपए? सरकार ने क्या कहा

वीडियोज

खामोश ज्ञानेश...सड़क पर क्लेश...संग्राम शेष?
दुनिया छोड़कर चला गया बॉलीवुड का 'क्रांतिवीर'
ना सबूत, ना आधार.. बस सड़क पर आर-पार!
पहले जंतर मंतर अब राजघाट..विपक्ष के प्रदर्शन का देखिए LIVE अपडेट
बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget