लगातार पांचवें दिन सोने में तेजीः चांदी भी उछली
कारोबारियों ने कहा कि शादी ब्याह के सीजन की मांग को पूरा करने के लिए घरेलू ज्वैलर्स के लिवाली बढ़ाने और मजबूत वैश्विक रुख से सोने की कीमतों में तेजी देखी गयी.

नई दिल्लीः सोने के भाव में लगातार पांचवें दिन तेजी रही. घरेलू ज्वैलर्स के लिवाली बढ़ाने और सकारात्मक वैश्विक रुख से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 60 रुपये बढ़कर 32,300 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. सिक्का निर्माताओं और औद्योगिक इकाइयों के उठाव बढ़ाने से चांदी भी 200 रुपये चढ़कर 40,770 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी.
क्यों आ रही है सोने में तेजी कारोबारियों ने कहा कि शादी ब्याह के सीजन की मांग को पूरा करने के लिए घरेलू ज्वैलर्स के लिवाली बढ़ाने और मजबूत वैश्विक रुख से सोने की कीमतों में तेजी देखी गयी. डॉलर के मुकाबले रुपया के कमजोर होने से सोने का निर्यात महंगा हो गया, इसने भी पीली धातु की कीमतों पर दबाव डाला.
ग्लोबल और दिल्ली के बाजार में सोने के दाम राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 60-60 रुपये चढ़कर क्रमश: 32,300 रुपये और 32,150 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया. पिछले चार कारोबारी सत्र में सोना 260 रुपये चढ़ा. हालांकि, छिटपुट सौदे के बीच आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपये प्रति इकाई पर टिकी रही. वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.18 फीसदी बढ़कर 1314.50 डॉलर प्रति औंस रहा
चांदी की चाल चांदी हाजिर 200 रुपये चढ़कर 40,770 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी जबकि साप्ताहिक डिलीवरी चांदी भी मामूली बढ़कर 40,070 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी. चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल 1,000 रुपये बढ़कर क्रमश : 76,000 और 77,000 रुपये प्रति सैकड़ा रहा. वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में चांदी 0.30 फीसदी बढ़कर 16.52 डॉलर प्रति औंस रही.
देश के चार महानगरों के सर्राफा बाजार में आज सोना, चांदी के बंद भाव इस प्रकार रहे: दिल्ली में सोना 32,250 रुपये मुंबई में 31,295 रुपये कोलकाता में 30,155 रुपये चेन्नई में 29,890 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहे. चांदी (प्रति किलोग्राम) देखें तो दिल्ली में 40,770, मुंबई में 39,815, कोलकाता में 40,000 और चेन्नई में 43,300 रुपये पर रही.
Source: IOCL























