एक्सप्लोरर

जीएसटी में बदलाव के बीच सोना सस्ता हुआ या महंगा? जानें आज 4 सितंबर 2025 को आपके शहर का ताजा भाव

Gold Price: सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. देश में बुधवार को 24 कैरेट सोना 1,06,980 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 98,060 रुपये और 18 कैरेट सोना 80,240 रुपये पर उपलब्ध है.

Gold Price Today: जीएसटी काउंसिल की महत्वपूर्ण बैठक के बाद बड़ा फैसला लिया गया है. बैठक में टैक्स ढांचे में अहम बदलाव किए गए हैं, जिसके चलते अब रोजमर्रा की जरूरत की अधिकतर चीजों के दाम कम हो जाएंगे. माना जा रहा है कि यह कदम अमेरिकी हाई टैरिफ प्रेशर के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में सहायक होगा.

इस बीच, सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. देश में बुधवार को 24 कैरेट सोना 1,06,980 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 98,060 रुपये और 18 कैरेट सोना 80,240 रुपये पर उपलब्ध है. निवेश के लिहाज से जहां 24 कैरेट सोना खरीदा जाता है, वहीं 22 और 18 कैरेट सोना मुख्य रूप से आभूषण बनाने में काम आता है.

आपके शहर का ताजा भाव:

अगर शहरवार भाव देखें तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,07,130 रुपये, 22 कैरेट सोना 98,210 रुपये और 18 कैरेट सोना 80,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है. वहीं, चेन्नई, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरू में 24 कैरेट सोना 1,06,980 रुपये, 22 कैरेट सोना 98,060 रुपये और 18 कैरेट सोना 81,160 रुपये के भाव पर उपलब्ध है.

चांदी के भाव में भी तेजी देखने को मिली है. मुंबई में चांदी 1,27,100 रुपये प्रति किलो, चेन्नई में 1,37,100 रुपये प्रति किलो और दिल्ली व कोलकाता में 1,71,100 रुपये प्रति किलो के हिसाब से कारोबार कर रही है.

कैसे तय होता है रेट?

सोना और चांदी के दाम रोज़ाना बदलते हैं और इसके पीछे कई तरह के कारण जिम्मेदार होते हैं. सबसे पहले, इनकी कीमतों पर डॉलर और रुपये के विनिमय दर का सीधा असर पड़ता है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमतें डॉलर में तय होती हैं. जब डॉलर मज़बूत होता है या रुपया कमजोर होता है, तो भारत में इनकी कीमतें बढ़ जाती हैं. इसके अलावा, चूंकि भारत में सोने का बड़ा हिस्सा आयात किया जाता है, इसलिए सीमा शुल्क, जीएसटी और अन्य कर भी इनकी कीमतों को प्रभावित करते हैं.

वैश्विक परिस्थितियां जैसे युद्ध, आर्थिक मंदी या ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव भी सोने और चांदी के दामों पर गहरा असर डालते हैं, क्योंकि ऐसी अनिश्चित स्थितियों में निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की ओर रुख करते हैं.

भारत में सोने का सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व भी कीमतों को प्रभावित करता है, क्योंकि शादी-ब्याह और त्योहारों में सोना खरीदना शुभ माना जाता है, जिससे मांग बढ़ जाती है. साथ ही, महंगाई बढ़ने या अन्य निवेश साधनों में जोखिम होने की स्थिति में लोग सोने को सुरक्षित निवेश मानते हैं, जिसके कारण इसकी मांग और कीमतें लगातार बनी रहती हैं.

ये भी पढ़ें: सिर्फ 2 रुपये की बढ़ोतरी और 15 करोड़ रुये का भारी मुनाफा..., Zomato का जानिए पूरा गेम प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI Raid on Anil Ambani: 27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
Home Loan Tips: होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget