एक्सप्लोरर

Gold Price Today: करवाचौथ से पहले महंगा हो गया सोना-चांदी, जानें दिवाली तक कितना बढ़ेगा भाव?

Gold Price Today: करवाचौथ और दिवाली से पहले बाजार में गोल्ड की मांग में तेजी देखने को मिल रही है, जिसका असर गोल्ड की कीमतों में साफ देखने को मिल रहा है.

Gold Price Today: त्योहारी सीजन में सोने-चांदी (Gold-Silver) की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. करवाचौथ और दिवाली से पहले बाजार में गोल्ड की मांग में तेजी देखने को मिल रही है, जिसका असर गोल्ड की कीमतों में साफ देखने को मिल रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर वायदा गोल्ड फ्यूचर 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ यानी 117 रुपये की तेजी के साथ 47,397 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, पिछले कारोबारी दिन में सोना 47,280 प्रति 10 ग्राम के लेवल पर बंद हुआ था. इसके अलावा चांदी की कीमतों की बात करें तो यह 64,505 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर है. 

ग्लोबल मार्केट में क्या है गोल्ड का हाल?
रॉयटर्स के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी के कारण पीली धातु में गिरावट देखने को मिली है. ग्लोबल मार्केट में हाजिर सोना 0.1 फीसदी गिरकर 1,767.71 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. वहीं, ट्रेजरी यील्ड में तेजी की वजह से मंगलवार को सोने में 1.2 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली थी. अमेरिकी सोना वायदा 0.1 फीसदी गिरकर 1,768.40 डॉलर पर आ गया.

दिवाली तक कीमतों में रहेगी तेजी
मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, दिवाली से दिसंबर तक सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है. इस अवधि में गोल्ड की कीमतें 57 हजार से लेकर 60 हजार तक जा सकती हैं. वहीं, चांदी की कीमतों में भी तेजी जारी रह सकती है. इस दौरान चांदी की कीमतें 76,000 से 82,000 रुपये प्रति किलो तक जा सकती हैं.

सिर्फ एक मिस्ड कॉल से चेक करें सोने का रेट्स
आप सोने की कीमतें अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं. आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा. 

सोने के आयात में आई तेजी
सितंबर में सोने के आयात में अच्छी तेजी देखने को मिली है. गोल्ड का आयात कई गुना बढ़कर 5.11 अरब डॉलर हो गया है. सितंबर, 2021 में यह 60.14 करोड़ डॉलर रहा था. वहीं, दूसरी ओर अप्रैल-सितंबर में चांदी का आयात 15.5 फीसदी घटकर 61.93 करोड़ डॉलर रह गया. हालांकि, सितंबर में चांदी का आयात बढ़कर 55.23 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया, जो सितंबर, 2020 में 92.3 लाख डॉलर रहा था.

गोल्ड ईटीएफ में भी बढ़ा है निवेश
गोल्ड ईटीएफ में भी अबतक शुद्ध रूप से 3,515 करोड़ रुपये का निवेश मिला है. इसके अलावा सिर्फ जुलाई ऐसा महीना रहा जबकि इससे निकासी हुई है. ताजा प्रवाह से इस श्रेणी में फोलियो की संख्या सितंबर में 14 फीसदी बढ़कर 24.6 लाख पर पहुंच गई, जो अगस्त में 21.46 लाख थी. 

यह भी पढ़ें:

Petrol Diesel Price Today: फिर बढ़े तेल के दाम, जानिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमत

PM Kisan Samman Nidhi: जल्द करोड़ों किसानों के खाते में आने वाले हैं 2000 रुपये, 31 अक्टूबर तक कर लें ये काम, होगा दोगुना फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ethanol: एथेनॉल से जलेगा रसोई का चूल्हा? सरकार ने योजना पर दिया बड़ा अपडेट
एथेनॉल से जलेगा रसोई का चूल्हा? सरकार ने योजना पर दिया बड़ा अपडेट
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन पर असर का पूरा गणित
गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन इफैक्ट का पूरा गणित
ChatGPT का एक सुझाव, और अरबपति शख्स ने कमा लिए 1.2 लाख करोड़
ChatGPT का एक सुझाव, और अरबपति शख्स ने कमा लिए 1.2 लाख करोड़

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget