एक्सप्लोरर

Gold Silver Price: सोने के दाम पर आज मिली राहत, यहां 1100 रुपये से भी ज्यादा सस्ता

Gold Silver Price: अगर आप सोने की बेतहाशा बढ़ती कीमतों से परेशान हो गए हैं तो आज आपको राहत मिल सकती है क्योंकि सोने के दाम में जोरदार गिरावट आई है. यहां तो सोना 1100 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ है.

Gold Silver Price: घरेलू कमोडिटी मार्केट में आज कीमती मेटल्स के दाम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. जहां सोना लगातार चढ़ने के बाद आज गिरावट के दायरे में है वहीं चांदी में आज भी तेजी के साथ कारोबार देखा जा रहा है. इसी के साथ सोने के दाम में लगातार देखा जा रहा उछाल का सिलसिला आज कुछ थमा है. हालांकि चांदी के दाम में तो आज भी ऊपरी दायरे में ही कारोबार हो रहा है. वायदा बाजार में सोना कुछ ही सस्ता हुआ है पर रिटेल बाजार में सोना 1110 रुपये तक सस्ता हो चुका है. आज के दाम में ये बड़ी गिरावट आपको सोने की खरीदारी का मौका दे रही है.

MCX पर सोने के क्या हैं दाम

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना सस्ता हुआ है और ये 58537 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. सोने में 42 रुपये की गिरावट दर्ज की जा रही है. इसके दाम में आज 58505 रुपये के निचले स्तर और 58648 रुपये के ऊपरी स्तर देखे गए हैं. सोने के ये दाम इसके अप्रैल वायदा के लिए हैं.

MCX पर चांदी के दाम कितने पर हैं

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी 166 रुपये या 0.24 फीसदी की तेजी के साथ 68560 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है. इसमें आज 68539 रुपये के निचले स्तर और 68671 रुपये प्रति किलो तक के ऊपरी स्तर देखे गए हैं. चांदी के ये दाम इसके मई वायदा के लिए हैं.

देश के 10 प्रमुख महानगरों में सोने के दाम (24 कैरेट शुद्धता वाला)

अहमदाबाद में सोना 870 रुपये की गिरावट के साथ 59,180 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर है.

बंग्लुरू में सोना 870 रुपये की गिरावट के साथ 59,180 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर है.

चंडीगढ़ में सोना 870 रुपये की गिरावट के साथ 59,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर है.

चेन्नई में सोना 1110 रुपये की गिरावट के साथ 59,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर है.

दिल्ली में सोना 870 रुपये की गिरावट के साथ 59,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर है.

गाजियाबाद में सोना 870 रुपये की गिरावट के साथ 59,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर है.

हैदराबाद में सोना 870 रुपये की गिरावट के साथ 59,130 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर है.

कोलकाता में सोना 870 रुपये की गिरावट के साथ 59,130 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर है.

लखनऊ में सोना 870 रुपये की गिरावट के साथ 59,280 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर है.

मुंबई में सोना 870 रुपये की गिरावट के साथ 59,130 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर है.

ये भी पढ़ें

Adani Stocks: बाजार की तेजी के साथ अडानी शेयर भी भागे, इन दो शेयरों में अपर सर्किट के साथ हो रहा कारोबार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपको सोन पापड़ी मिली? दिल्ली की कंपनी ने कर्मचारियों को बांटे लाखों के iPhone
आपको सोन पापड़ी मिली? दिल्ली की कंपनी ने कर्मचारियों को बांटे लाखों के iPhone
धनतेरस-दिवाली पर खरीद रहे हैं सोना? जानें घर में कितना गोल्ड रख सकते हैं
धनतेरस-दिवाली पर खरीद रहे हैं सोना? जानें घर में कितना गोल्ड रख सकते हैं
दिवाली से पहले राज्य सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता
दिवाली से पहले राज्य सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता
OpenAI के CEO सैम ने बदला अपना नाम, रखा 'RAM' ऑल्टमैन
OpenAI के CEO सैम ने बदला अपना नाम, रखा 'RAM' ऑल्टमैन

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget