एक्सप्लोरर

Gold Price Update : सोने में निवेश से हो सकती है लक्ष्मी की बरसात, 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम जा सकता है सोने का भाव

Gold Price Hike: Gold में निवेश घर में लक्ष्मी की बरसात कर सकती है. बढ़ती महंगाई के मद्देनजर सोने का भाव मौजूदा 49,600 रुपये से बढ़कर 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम को पार जा सकता है.

Gold Price Rise : अगर आप इस धनतरेस के मौके पर सोने की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो ये आपके लिये निवेश के लिहाज से बेहतरीन खरीदारी साबित हो सकता है. और यदि आपके पास सोना पड़ा हुआ है तो आप खुश हो जाइए. क्योंकि की कीमतों में बड़ी उछाल की भविष्यवाणी की जा रही है. जब कच्चा तेल, एल्युमिनियम, कॉपर, कोयला समेत कई कॉमौडिटी के दामों में आग लगी है. तो माना जा रहा है कि अगली बारी सोने की है. आपको बता दें आने वाले दिनों में सोने के दाम 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर सकता है. यानि मौजूदा स्तर से 40 फीसदी से ज्यादा सोने महंगा हो सकता है. अंतरराष्ट्रीय जानकार सोने की कीमतों में बड़ी उछाल की भविष्यवाणी कर रहे हैं. 

सोने के दामों में बड़ी तेजी की भविष्यवाणी

जानकारों के मुताबिक सोने का भाव 1800 डॉलर प्रति आउंस से बढ़कर 3,000 डॉलर प्रति आउंस को छू सकता है. कनाडाई खनन से जुड़े में दो सबसे बड़े जानकार गोल्डकॉर्प इंक के पूर्व प्रमुख, डेविड गैरोफेलो और रॉब मैकवेन के मुताबिक जिस प्रकार वैश्विक मुद्रास्फीति देखी जा रही है ऐसे परस्थिति में सोने की डिमांड बढ़ना लाजिमी है जिसके चलते सोने की कीमतों में बड़ी उछाल आ सकती है. जिसके चलते सोने का भाव 3,000 डॉलर प्रति आउंस को छू सकता है.

80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर सकता है सोना

अगर इसे रुपये में कन्वर्ट करें तो भारत में सोना जो फिलहाल 49,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब कारोबार कर रहा वो 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर सकता है. Calculation के जरिये आपको बताते हैं. एक आउंस ( 1 Ounce ) के बराबर होता है 28.3495 ग्राम (Gram). सोमवार को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 49610 रुपये में कारोबार कर रहा है. यानि एक आउंस सोने का फिलहाल भारत में मुल्य है 1,40,613 रुपये. और अंतरराष्ट्रीय जानकारों के मुताबिक की जा रही भविष्यवाणी के मुताबिक सोने की कीमतों में उछाल आया तो भारत में एक आउंस सोने की कीमत 2,25,00 रुपये को पार कर जाएगा. और इसे ग्राम में परिवर्तित करें तो 10 ग्राम सोने का भाव 80,000 रुपये को पार जा सकता है.   

महंगाई के खतरे के चलते बढ़ सकते हैं दाम

जानकार मानते हैं कि दुनियाभर के केन्द्रीय बैंकों के राहत पैकेज और कम ब्याज की नीतियों से बाजार में पैसा बढ़ा है, जिससे महंगाई दर में बढ़ोतरी देखी जा रही है. यह लंबी अवधि में सोने की कीमतों में तेजी लाने का काम कर सकती है. निवेशक कीमतों में गिरावट का फायदा उठाते हुए अपने पोर्टफोलियो में सोने में निवेश बढ़ाएंगे. जब भी महंगाई में बढ़ोतरी आई है तब सोने की मांग भी बढ़ जाती है. लोग अपने पूंजी को प्रोटेक्ट करने के लिये सोने में निवेश को बढ़ा देते हैं. 

भारत में बढ़ी सोने की मांग

त्योहारों का सीजन है तो शादियों का मौसम भी आ रहा ऐसे में भारत में भी सोने की मांग में तेजी देखी जा रही है. पिछले साल अप्रैल - सितंबर के मुकाबले इस वर्ष अप्रैल -सितंबर में सोने के आयात में 252 फीसदी की बढ़ोतरी आई है. पिछले साल इस अवधि में जहां 6.8 अरब डॉलर का सोना आयात किया गया था जो इस साल बढ़कर 24 अरब डॉलर का हो चुका है. अकेले सितंबर महीने में 5.11 अरब डॉलर का सोना आयात किया गया है. 

ये भी पढ़ें : 

Paytm IPO Update : 8 नवंबर को लॉन्च हो सकता है Paytm का आईपीओ, 2080 -2150 रुपये IPO का प्राइस बैंड संभव

Nykaa IPO Update :कल खुलेगा Nykaa का IPO, लिस्टिंग से पहले ही Grey Market में 60 फीसदी प्रीमियम के साथ कर रहा ट्रेड

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर सोना सस्ता या महंगा? चांदी के भाव में भी बदलाव, जानें आज का रेट
Gold Silver Price Today: 15 अगस्त पर सोना सस्ता या महंगा? चांदी के भाव में भी बदलाव, जानें आज का रेट
FDA ने बंद किया Burger King, किचन में मिलीं बड़ी गड़बड़ियां
FDA ने बंद किया Burger King, किचन में मिलीं बड़ी गड़बड़ियां
गांव में लगाएं RO वाटर प्लांट, साफ पानी की बढ़ती मांग से होगी शानदार कमाई
गांव में लगाएं RO वाटर प्लांट, साफ पानी की बढ़ती मांग से होगी शानदार कमाई
8th Pay Commission: 55 से 18000 का सफर, बेसिक पे कैसे बदला?
8th Pay Commission: 55 से 18000 का सफर, बेसिक पे कैसे बदला?

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget