एक्सप्लोरर

कम मांग से सोने में आज दिखी गिरावट, चांदी की कीमत भी गिरी

बाजार सूत्रों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण घरेलू हाजिर बाजार में मौजूदा स्तर पर स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और फुटकर कारोबारियों की कमजोर मांग को बताया.

नई दिल्लीः विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख के बावजूद स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 20 रुपये घटकर 30,565 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. सिक्का मैन्यूफैक्चर्रस और इंडस्ट्रियल यूनिट्स के कमजोर उठाव से चांदी भी 85 रुपये की गिरावट के साथ 39,000 रुपये के स्तर से नीचे 38,915 रुपये प्रति किग्रा रह गयी.

क्यों आई सोने-चांदी में गिरावट बाजार सूत्रों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण घरेलू हाजिर बाजार में मौजूदा स्तर पर स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और फुटकर कारोबारियों की कमजोर मांग को बताया लेकिन विदेशों में मजबूती के रुख के कारण गिरावट पर कुछ अंकुश लगती हुई देखी गई. सूत्रों ने कहा कि मजबूत होते शेयर बाजार की ओर निवेशकों का आकर्षण बढ़ने से कारोबार का आकार कम रहा.

ग्लोबल और दिल्ली के बाजार में सोने के दाम वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.32 फीसदी बढ़कर 1214.40 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 0.39 फीसदी चढ़कर 15.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 20-20 रुपये की हानि के साथ क्रमश: 30,565 रुपये और 30,415 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुए. हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,600 रुपये प्रति इकाई पर अपरिवर्तित रही.

चांदी के दाम वहीं चांदी हाजिर 85 रुपये लुढ़क कर 38,915 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी चांदी 65 रुपये टूटकर 37,965 रुपये प्रति किग्रा रह गयी. चांदी सिक्का 1000 रुपये की गिरावट के साथ लिवाल 73,000 रुपये और बिकवाल 74,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बंद हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लंदन में कितने में मिलता है 1 किलो आलू, जानें भारत से कितना है अंतर?
लंदन में कितने में मिलता है 1 किलो आलू, जानें भारत से कितना है अंतर?
Flight में इस खास पावर बैंक पर लगा बैन, DGCA का बड़ा फैसला
Flight में इस खास पावर बैंक पर लगा बैन, DGCA का बड़ा फैसला
थोक महंगाई पर बड़ा झटका, सितंबर में WPI इन्फ्लेशन उछलकर 11.39% पर पहुंची
थोक महंगाई पर बड़ा झटका, सितंबर में WPI इन्फ्लेशन उछलकर 11.39% पर पहुंची
नई हड़ताल का ऐलान, सरकारी ड्राइवर्स सैलरी बढ़ाने पर अड़े, मचा हड़कंप
नई हड़ताल का ऐलान, सरकारी ड्राइवर्स सैलरी बढ़ाने पर अड़े, मचा हड़कंप

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget