एक्सप्लोरर

सोना पहुंचेगा नए उच्चतम स्तरों पर, चांदी के 80,000 रुपये तक जाना संभव, जानें क्यों सोने-चांदी में आएगा जबरदस्त उछाल

Gold and Silver Price Prediction: सोने के दाम इस समय लगातार नई ऊंचाई पर जाने का रुझान दिखा रहे हैं और चांदी की चमक भी बढ़ती जा रही है. ऐसे में सोना और चांदी नए उच्चतम स्तरों पर जा सकते हैं.

Gold Price New High: रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग ने पूरी दुनिया के शेयर बाजारों में तहलका मचा दिया है, जिससे निवेशकों का रूझान तेजी से सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ गया है.  अस्थिर और तनावपूर्ण माहौल में निवेशक जोखिम भरे निवेश की जगह पीली धातु में निवेश को तरजीह देने लगते हैं, जिससे दोनों कीमती धातुओं के दाम बढ़ने लगते हैं. कुछ ऐसा ही हाल इस बार हुआ, जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तो पूरी दुनिया में अफरातफरी मच गयी.

ग्लोबल बाजार में बढ़ रहे हैं सोने के दाम
जंग के कारण आपूर्ति संकट का दबाव, महंगाई की मार और अनिश्चित माहौल शेयर बाजार के लिये बहुत भारी गुजर रहा है. विदेशी संस्थागत निवेशकों का रुझान इस कदर कम हो गया गया है कि वे लगातार बिकवाल बने हुये हैं और सुरक्षित निवेश में पैसे लगा रहे हैं. मौजूदा समय में विदेशी बाजारों में सोना 1,990 डॉलर प्रति औंस पर बिक रहा है और चांदी की कीमतें 24.70 डॉलर से 27.50 डॉलर प्रति औंस के बीच हैं.

घरेलू बाजार में सोना बीते सप्ताह 55,000 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया था और अभी फिलहाल इसके दाम 53,000 रुपये प्रति दस ग्राम हैं. चांदी के भी घरेलू बाजार में 65 हजार से 74 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के बीच रहने का अनुमान है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल ने कहा कि जियो पॉलिटिकल परिदृश्य को देखते हुये निवेशक सुरक्षित निवेश में जमकर पैसा लगा रहे हैं. हालांकि, रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत की हल्की संभावना ने दोनों कीमती धातुओं को रिकॉर्ड स्तर से नीचे गिरा दिया है.

एमसीएक्स पर सोना जा सकता है 57,000 के करीब
उन्होंने कहा कि लेकिन कच्चे तेल की ऊंची कीमत के कारण महंगाई दर बढ़ने की आशंका और रूस पर लगाये गये प्रतिबंध पीली धातु की चमक बनाये रखेंगे. कॉमेक्स पर सोना हाजिर के 1,970 डॉलर से 2,075 डॉलर प्रति औंस के बीच रहने की संभावना है. इसके अलावा एमसीएक्स सोने की कीमत 51,500 से 55,300 रुपये प्रति दस ग्राम रह सकती है.
आईआईएफएल सिक्योरिटीज के शोध उपाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि जल्द ही पीली धातु की कीमतों के 55 हजार से 57 हजार प्रति दस ग्राम के बीच रहने की संभावना है. चांदी के दाम अगले छह माह में 78 हजार से 80 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच सकते हैं.

ये भी पढ़ें

रूस-यूक्रेन युद्ध का असर सीधा लोगों की जेब पर, क्रूड, कोयला, निकेल और तांबा सहित इन वस्तुओं के भी बढ़े दाम

देश में एयरलाइंस के इन रूटस पर करीब 30 फीसदी तक बढ़े किराए, जानें वजह और आगे कैसा रहेगा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल के बाद खाने का तेल महंगा, भारत को क्यों चुकाने होंगे 1.75 ट्रिलियन? PM की अपील का नहीं दिखा असर
Food Inflation: पेट्रोल के बाद खाने का तेल महंगा, भारत को क्यों चुकाने होंगे 1.75 ट्रिलियन? PM की अपील का नहीं दिखा असर
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
होर्मुज पर नई आफत, जहाज छोड़ भाग रहे वर्कर, कंपनी दे रही 6 महीने की एक्स्ट्रा सैलरी, बढ़ेगा शिपिंग चार्ज
होर्मुज पर नई आफत, जहाज छोड़ भाग रहे वर्कर, कंपनी दे रही 6 महीने की एक्स्ट्रा सैलरी, बढ़ेगा शिपिंग चार्ज
खराब सामान बेचता है ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, लगा 6200 करोड़ का जुर्माना, आप तो नहीं करते यहां से शॉपिंग?
खराब सामान बेचता है ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, लगा 6200 करोड़ का जुर्माना, आप तो नहीं करते यहां से शॉपिंग?

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget