एक्सप्लोरर

120 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी 370 रुपये फिसली

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक , औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं के उठाव कम करने से चांदी भी 370 रुपये गिरकर 40,680 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई.

नई दिल्ली: कमजोर वैश्विक रुख और स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 120 रुपये गिरकर 34,080 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक , औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं के उठाव कम करने से चांदी भी 370 रुपये गिरकर 40,680 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई.

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर पीली धातु की कीमतों में कमजोर रुख से घरेलू बाजार में भी सोने को लेकर कमजोर धारणा बनी हुई है. वैश्विक स्तर पर डॉलर में मजबूती से सोना दो सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया है.

वैश्विक स्तर पर , न्यूयॉर्क में शुक्रवार को सोना 0.28 प्रतिशत गिरकर 1,310.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी 0.22 प्रतिशत गिरकर 15.64 डॉलर प्रति औंस पर रही. कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय आभूषण कारोबारियों की सुस्त मांग से भी कीमती धातु में कमजोर रुख रहा.

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 120-120 रुपये गिरकर 34,080 रुपये और 33,910 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. गुरुवार को सोना 450 रुपये गिरा था. आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपये टूटकर 26,500 रुपये प्रति इकाई पर आ गई.

वहीं, दूसरी ओर चांदी हाजिर 370 रुपये गिरकर 40,680 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलिवरी 724 रुपये गिरकर 39,144 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 1,000-1,000 रुपये गिरकर 81,000 रुपये और 82,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Price Today: दुनिया में अकेले भारत में सबसे कम गैस सिलेंडर की कीमत, फटाफट चेक करें आज का रेट
दुनिया में अकेले भारत में सबसे कम गैस सिलेंडर की कीमत, फटाफट चेक करें आज का रेट
Petrol-Diesel Price: कम होगी पेट्रोल-डीजल की कीमत... केंद्रीय मंत्री के बयान से आम आदमी को राहत, जानें आज का रेट
कम होगी पेट्रोल-डीजल की कीमत... केंद्रीय मंत्री के बयान से आम आदमी को राहत, जानें आज का रेट
Cheap Petrol: 20 रुपये सस्ता पेट्रोल मिलना तो शुरू हो गया, लेकिन अब तक नहीं आया कोई खरीदार, क्यों?
20 रुपये सस्ता पेट्रोल मिलना तो शुरू हो गया, लेकिन अब तक नहीं आया कोई खरीदार, क्यों?
Share Market: बाजार में हाहाकार के बीच भी इन 3 शेयरों ने काटा गदर, निवेशकों को दिया बंपर रिटर्न
Share Market: बाजार में हाहाकार के बीच भी इन 3 शेयरों ने काटा गदर, निवेशकों को दिया बंपर रिटर्न

वीडियोज

Iran-US-Israel War Update: हूती विद्रोहियों का अब तक का सबसे बड़ा हमला | Trump| Middle East Crisis
Sansani : रील पर गोल्ड चैलेंज...चोरों ने कहा चैलेंज कबूल है | Crime News
Mahadangal: हारे तो 'INDIA' के सहारे! | INDIA Bloc Meeting | Rahul Gandhi | Mamata Banerjee
Sandeep Chaudhary: इंडिया गठबंधन की एकजुटता का सबसे सटीक विश्लेषण! | INDIA Bloc Meeting | TMC | News
Janhit : दिल्ली दरबार में दीदी हुईं 'अकेली' ! | INDIA Bloc Meeting | Mamata Banerjee | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने कहा- फितना अल-हिंदुस्तान तो भड़का भारत, शहबाज-मुनीर के चेहरे से नोंचा नकाब, कहा- 'इस्लाम के नाम पर...'
पाकिस्तान ने कहा- फितना अल-हिंदुस्तान तो भड़का भारत, शहबाज-मुनीर के चेहरे से नोंचा नकाब, कहा- 'इस्लाम के नाम पर...'
UP Weather: यूपी में वाराणसी समेत 14 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, मानसून को लेकर भी IMD ने दिया अपडेट
यूपी में वाराणसी समेत 14 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, मानसून को लेकर भी IMD ने दिया अपडेट
मोहम्मद रिजवान की घटिया हरकत से पाकिस्तान शर्मसार! क्रिकेटर के बयान से मची खलबली
मोहम्मद रिजवान की घटिया हरकत से पाकिस्तान शर्मसार! क्रिकेटर के बयान से मची खलबली
महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक, घने बादलों ने डाला डेरा, सतारा-पुणे समेत 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक, घने बादलों ने डाला डेरा, सतारा-पुणे समेत 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट, बोलीं- उस लड़की को मैं जानती हूं
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट
Water Control System: समुद्र से नीचे होने के बाद भी क्यों नहीं डूबता यह देश, जानें समंदर का पानी कैसे किया कंट्रोल?
समुद्र से नीचे होने के बाद भी क्यों नहीं डूबता यह देश, जानें समंदर का पानी कैसे किया कंट्रोल?
iPhone का क्रेज खत्म? इन कारणों से एंड्रॉयड फोन की तरफ जा रहे हैं लोग
iPhone का क्रेज खत्म? इन कारणों से एंड्रॉयड फोन की तरफ जा रहे हैं लोग
Embed widget