एक्सप्लोरर

Gold Silver Rate: सोना हुआ सस्ता, चांदी के भी खूब गिरे दाम

Gold Silver Rate: ग्लोबल कारणों से चांदी के दाम खूब गिर रहे हैं और सोना भी कदमताल करते हुए ऊपरी दायरे से नीचे आ गया है. इस तरह दोनों ही कीमती मेटल्स के रेट नीचे आ रहे हैं.

Gold Silver Rate: सोने और चांदी के दाम में आज नरमी देखने को मिल रही है और ये अपने ऊपरी स्तरों से नीचे आ गए हैं. सोना इस समय 59800-59700 रुपये के नीचे ट्रेड कर रहा है. दरअसल ग्लोबल बाजारों में इस समय चांदी और सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है और इसका असर घरेलू बुलियन मार्केट में कीमती मेटल्स पर देखने को मिल रहा है.

जानें आज एमसीएक्स पर क्या हैं सोने और चांदी के दाम

सोने के दाम

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम देखें तो 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 33 रुपये की मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता दिखाई दे रहा है. आज सोना 59731 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बना हुआ है और इसमें आज का सबसे ऊपरी स्तर 59764 रुपये पर था. इसके अलावा नीचे की तरफ सोने का दाम 59700 रुपये तक गिरा था. सोने का ये दाम इसके जून वायदा के लिए है. 

एमसीएक्स पर चांदी का दाम

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चमकीली मेटल चांदी आज जोरदार गिरावट के साथ कारोबार कर रही है. चांदी में आज 431 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखी जा रही है और ये कुल 0.57 फीसदी की गिरावट है. चांदी आज 75028 रुपये प्रति किलो के रेट पर कारोबार कर रही है. चांदी में आज ऊपरी तरफ 75280 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट देखे गए और नीचे की तरफ इसमें 75026 रुपये तक के लेवल देखे गए हैं. चांदी के ये रेट इसके जुलाई वायदा के लिए हैं.

ग्लोबल बाजार में क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम

फेडरल रिजर्व की आज से शुरू होने वाली मीटिंग से पहले सोने-चांदी में आज गिरावट इसलिए देखी जा रही है क्योंकि इस बैठक में एक बार फिर फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में इजाफा करने की संभावना है. अगर ऐसा होता है तो डॉलर ऊपर जाएगा और कमोडिटी कीमतों में गिरावट देखी जाएगी. इसी कारण से ग्लोबल बाजार में आज गोल्ड-सिल्वर के रेट नीचे आ रहे हैं.

कॉमैक्स पर सोने के दाम

कॉमैक्स पर गोल्ड के दाम देखें तो आज ये 1.50 डॉलर प्रति औंस की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है और 1,990.70 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है. ये 0.08 फीसदी गिरकर इस समय रेड जोन में कारोबार कर रहा है और गिरावट पर है.

कॉमैक्स पर चांदी के दाम

कॉमैक्स पर चांदी के दाम देखें जाएं तो इस समय सिल्वर के रेट 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 25.120 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: उछाल पर खुला स्टॉक मार्केट, सेंसेक्स 61300 के ऊपर तो निफ्टी 18100 के ऊपर ओपन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget