एक्सप्लोरर

Gold Loan Vs Property Loan: गोल्ड लोन लें या प्रॉपर्टी पर लोन, जानें आपके लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद?

Loan Against Property Vs Gold Loan: गोल्ड लोन और लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी दोनों ही सिक्योर्ड लोन हैं. हालांकि इस समानता के बलावा दोनों में कई फर्क हैं.

अचानक कोई जरूरत आ जाने पर लोग लोन का सहारा लेते हैं. जरूरत मेडिकल इमरजेंसी (Medical Emergency) की हो या कोई अन्य वित्तीय संकट (Financial Crisis) वाली मुश्किल हो, ऐसे में पैसों का इंतजाम करने में लोन बढ़िया सहारा साबित होता है. अगर आप नौकरीपेशा वाले हैं, तो आपके पास पर्सनल लोन (Personal Loan) का विकल्प रहता है. हालांकि पर्सनल लोन समेत तमाम अन्य प्रकार के लोन की प्रक्रिया में कई दिन लग जाते हैं. ऐसे में गोल्ड लोन (Gold LOan) या प्रॉपर्टी लोन (Loan Against Property) लोगों के सामने बढ़िया विकल्प साबित होते हैं.

बाजार में दो तरह के लोन

सबसे पहले आपको बता दें कि अभी बाजार में सिक्योर्ड (Secured Loan) और अनसिक्योर्ड (Unsecured Loan) दो तरह के लोन उपलब्ध हैं. जब कर्ज के बदले आप कोई संपत्ति गिरवी रखते हैं, तो उसे सिक्योर्ड लोन कहते हैं. बहुत से लोग सिक्योर्ड लोन लेना पसंद करते हैं, क्योंकि इसमें ब्याज दर कम होती हैं और लोन की रकम ज्यादा मिलती है. सिक्योर्ड लोन देते समय बैंक आमतौर पर सोना, सिक्योरिटीज, प्रॉपर्टी जैसे एसेट्स को गिरवी रखते हैं.

इन्हें कहते हैं सिक्योर्ड लोन

गोल्ड लोन और लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी दोनों ही सिक्योर्ड लोन हैं. गोल्ड लोन में सोने के आभूषण या सिक्के आदि को गिरवी रखकर कर्ज मिलता है, जबकि लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी में जमीन, मकान या कमर्शियल प्रॉपर्टी गिरवी रखनी होती है. आइए अब जानते हैं कि गोल्ड लोन और प्रॉपर्टी अगेंस्ट लोन में क्या अंतर हैं? 

जानें कितना मिलता है लोन

गोल्ड लोन के मामले में गिरवी रखे जा रहे सोने के बाजार मूल्य के आधार पर लोन की रकम तय होती है. इसमें कीमती रत्न या मेकिंग चार्ज जैसी चीजें शामिल नहीं होती हैं. शुद्धता और वजन के हिसाब से गोल्ड की वैल्यू निकाली जाती है. बाजार मूल्य का करीब 75 फीसदी तक लोन के रूप में मिल सकता है. वहीं, प्रॉपर्टी के बदले लोन के मामले में लोन की स्वीकृत राशि 75 फीसदी तक हो सकती है. अगर प्रॉपर्टी की मार्केट वैल्यू ज्यादा है, तो लोन की रकम बढ़ जाती है.

इसमें कम देना होता है ब्याज

आम तौर पर गोल्ड लोन की तुलना में प्रॉपर्टी अगेंस्ट लोन सस्ता पड़ता है, क्योंकि इसमें ब्याज दरें कम होती हैं. गोल्ड लोन की ब्याज दरें अभी 9 से 28 फीसदी तक हैं. गोल्ड मार्केट में अधिक उतार-चढ़ाव इसकी वजह है. वहीं, प्रॉपर्टी अगेंस्ट लोन में इंटरेस्ट रेट 9 से 12 फीसदी तक होता है. मतलब साफ है कि लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी काफी सस्ता साबित हो सकता है.

अधिक समय के लिए ये लोन बेहतर

अगर आपको अधिक समय के लिए लोन लेना है तो गोल्ड लोन ठीक विकल्प नहीं है. गोल्ड लोन का टेन्योर 12 महीने से तीन साल तक होता है. यह कर्ज देने वाले बैंक या संस्थान पर निर्भर करता है. वहीं, प्रॉपर्टी अगेंस्ट लोन का रिपेमेंट पीरियड 12 महीने से शुरू होकर 15 साल तक जा सकता है.

लोन प्रोसेसिंग का समय

इस मामले में गोल्ड लोन बेहतर है. प्रॉपर्टी अगेंस्ट लोन के मुकाबले गोल्ड लोन जल्दी मिल जाता है. गोल्ड की वैल्यू पता चलने के तुरंत बाद ही बैंक या वित्तीय संस्थान लोन स्वीकृत कर देते हैं. कई संस्थान तो कुछ ही मिनटों में गोल्ड लोन दे देते हैं. वहीं प्रॉपर्टी अंगेस्ट लोन मिलने में कुछ ज्यादा समय लगता है, क्योंकि बैंक गिरवी रखी जा रही प्रॉपर्टी का टाइटल समेत पूरा बैकग्राउंड चेक करवाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान को अब आई भारत की याद, 3780000000000 रुपये का मिला झटका
पाकिस्तान को अब आई भारत की याद, 3780000000000 रुपये का मिला झटका
सोने पर हॉलमार्क फीस 67% बढ़ी, धनतेरस पर महंगी हुई ज्वेलरी
सोने पर हॉलमार्क फीस 67% बढ़ी, धनतेरस पर महंगी हुई ज्वेलरी
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया में सैलरी बढ़ोतरी, 91% कर्मचारियों को मिला 5% से कम हाइक
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया में सैलरी बढ़ोतरी, 91% कर्मचारियों को मिला 5% से कम हाइक
Dhanteras Gold Coin: 24 कैरेट या 22 कैरेट, पूजा के लिए कौन सा सिक्का खरीदें?
Dhanteras 2026: सोने के सिक्के पर 999 या 916 का क्या मतलब? खरीदने से पहले समझ लें

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया ट्रायल पर रोक वाली याचिका खारिज
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया ट्रायल पर रोक वाली याचिका खारिज
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?
NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'समझदार-मैच्योर लोगों में होती है हाई लेवल बहस', किरेन रिजिजू का राहुल पर तंज
'समझदार-मैच्योर लोगों में होती है हाई लेवल बहस', किरेन रिजिजू का राहुल पर तंज
SSC Exam Dates 2026: SSC ने जारी किया नवंबर परीक्षाओं का शेड्यूल, इन तारीखों पर होंगे एग्जाम 
SSC ने जारी किया नवंबर परीक्षाओं का शेड्यूल, इन तारीखों पर होंगे एग्जाम 
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget