एक्सप्लोरर

Gold Price: होली के बाद इतना महंगा हो गया सोना, अब 10 ग्राम खरीदने के लिए 100 बार सोचना होगा

Gold Price: आगे सोने की कीमतें क्या होंगी ये बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ जापान की पॉलिसी मीटिंग्स और US रिटेल सेल्स डेटा से तय होगा. इसके अलावा अन्य कारण भी इसके लिए जिम्मेदार होंगे.

Gold Price: सोने की कीमतें बीते कई दिनों से कम ज्यादा हो रही थीं. लेकिन, होली के बाद सोने और चांदी ने जिस तरह की तेजी दिखाई है, उसने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. आपको बता दें, घरेलू बाजार में MCX पर गोल्ड 88,310 प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह 3,004.90 डॉलर प्रति औंस के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया.

इस साल अब तक सोने के दाम में करीब 14 फीसदी की बढ़ोतरी तेजी देखी गई, जिसकी वजह कई आर्थिक और भू-राजनीतिक कारक हैं. इसी बुल ट्रेंड में चांदी के दाम भी तेजी से ऊपर चढ़े. MCX पर सिल्वर शुक्रवार को 1,01,999 रुपये प्रति किलो के नए रिकॉर्ड पर पहुंचा.

क्यों बढ़े इतनी तेजी से दाम

सोने-चांदी के दाम बढ़ने की 5 बड़ी वजहें हैं.

अमेरिकी टैरिफ पॉलिसी से आर्थिक अनिश्चितता: अमेरिकी राष्ट्रपति के टैरिफ फैसलों में उतार-चढ़ाव ने वैश्विक व्यापार को प्रभावित किया है, जिससे सोने की मांग बढ़ी है.

अमेरिकी फेड की रेट कट की उम्मीद: CPI और PPI डेटा ने मार्केट एक्सपेक्टेशन्स को पीछे छोड़ दिया है, जिससे जून में रेट कट की संभावना बढ़ गई है.

डॉलर की कमजोरी: डॉलर इंडेक्स में इस साल 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है, जिससे सोना निवेशकों के लिए आकर्षक बन गया है.

सेंट्रल बैंकों की खरीदारी: ग्लोबल सेंट्रल बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं. पिछले तीन साल से हर साल 1000 टन से ज्यादा सोने की खरीदारी हुई है.

इक्विटी से सोने की ओर शिफ्ट: वैश्विक व्यापार नीतियों में अनिश्चितता के कारण निवेशक इक्विटी से सोने की ओर रुख कर रहे हैं.

आगे क्या होगा?

आगे सोने की कीमतें और ऊपर जाएंगी या इनके दामों में गिरावट आएगी ये बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ जापान की पॉलिसी मीटिंग्स और US रिटेल सेल्स डेटा से तय होगा. इसके अलावा, भू-राजनीतिक घटनाएं भी सोने के दाम को प्रभावित कर सकती हैं. रूस-यूक्रेन संघर्ष या टैरिफ वॉर में कोई नया मोड़ भी सोने को महंगा कर सकता है.

क्या है आपके शहर में सोने का रेट

एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में आज सोने का भाव 89,963 रुपये प्रति 10 ग्राम है. कल यानी 14 मार्च 2025 को यह 88,163 रुपये प्रति 10 ग्राम था. वहीं, चेन्नई में आज सोने का भाव 89,811 रुपये प्रति 10 ग्राम है. कल यह 88,011 रुपये प्रति 10 ग्राम था.

जबकि मुंबई में आज सोने का भाव 89,817 रुपये प्रति 10 ग्राम है. कल यह 88,017 रुपये प्रति 10 ग्राम था. कोलकाता में आज सोने का भाव 89,815 रुपये प्रति 10 ग्राम है. कल यह 88,015 रुपये प्रति 10 ग्राम था.

ये भी पढ़ें: लार्ज, मिड, स्‍मॉल, फ्लेक्‍सी और वैल्‍यू फंड, किसमें होता है सबसे कम रिस्क, कौन देता है सबसे ज्यादा रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
FDA: अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
GenZ Spendings: बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget