एक्सप्लोरर

Gold Silver Rate Today: सोने और चांदी के दाम में गिरावट का दौर जारी, जानें कितनी कम हुईं कीमतें

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और इकनॉमी में रिकवरी की उम्मीदों ने निवेशकों का रुझान गोल्ड की ओर कम कर दिया है. इस वजह से इसके दाम गिर रहे हैं.

इस महीने के आखिरी दिन ( 31 मार्च, 2021) इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड और सिल्वर के दाम में गिरावट दर्ज की गई. बॉन्ड यील्ड की दरों में इजाफा और इकनॉमिक रिकवरी में रफ्तार ने निवेशकों का रुझान गोल्ड की ओर कम कर दिया है. मंगलवार को यूएस बॉन्ड की दरें 1.77 फीसदी बढ़ गई. इससे निवेशकों ने गोल्ड की ओर से रुख कम कर दिया . इससे इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड के दाम गिर गए और इसका घरेलू मार्केट पर भी असर पड़ा. एमसीएक्स में गोल्ड 0.31 फीसदी गिर कर 44,284 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. सिल्वर फ्यूचर 0.75 फीसदी गिर क र 62,650 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया.

दिल्ली मार्केट में भी गोल्ड में दिखी कमजोरी 

मंगलवार को दिल्ली मार्केट में गोल्ड 138 रुपये गिर कर 44,113 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया वहीं सिल्वर 320 रुपये गिर कर 63,212 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया. वहीं अहमदाबाद सर्राफा बाजार में गोल्ड स्पॉट 44,331 रुपये गिर गया. गोल्ड फ्यूचर 43,870 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. जहां तक एमसीएक्स के रेट का सवाल है तो गोल्ड को 44,20 पर सपोर्ट मिल रहा है और 44,700 पर रेजिस्टेंस देखा जा रहा है.

बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और अमेरिकी इकनॉमी की बेहतर स्थिति से गोल्ड कमजोर 

बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और अमेरिकी अर्थव्यवस्था में रिकवरी की उम्मीदों ने गोल्ड में बिकवाली तेज कर दी है. लिहाजा इसके दाम में बढ़ोतरी हो सकती है. इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड के दाम में 0.1 फीसदी की गिरावट आई और यह 1683.56 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. यूएस गोल्ड फ्यूचर 1685.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. वहीं दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग 0.1 फीसदी गिर कर 1037.50 टन पर आ गई.

ग्लोबल मार्केट में अमेरिकी बॉन्ड के यील्ड में इजाफे और डॉलर में मजबूती की वजह से गोल्ड-सिल्वर के दाम घटे हैं. भारतीय मार्केट पर इसका असर पड़ा है. इसके अलावा गोल्ड पर ड्यूटी कम होने से भी यह सस्ता हुआ है. हालांकि वर्ल्ड मार्केट में इसके दाम में हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है. यूरोप के कुछ देशों में नए सिरे से लॉकडाउन की वजह से सुरक्षित निवेश के तौर निवेशक गोल्ड को तरजीह देंगे.

TRAI ने जारी की कंप्लायंस पूरी न करने वाले 40 प्रमुख बिजनेस संगठनों की लिस्ट, HDFC, ICICI बैंक और SBI भी शामिल

खाने के तेल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी, अब तक 80 फीसदी चढ़ चुके हैं दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Petrol Diesel Price Hike: सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम

वीडियोज

Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget