एक्सप्लोरर

Gold Silver Price: सोने-चांदी में दिखी बड़ी गिरावट, क्या है इसका इजरायल-लेबनान कनेक्शन

इंटरनेशनल लेवल पर कॉमेक्स (जिंस बाजार) सोना वायदा 23.50 डॉलर प्रति औंस यानी 0.88 प्रतिशत गिरकर 2,657.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. चांदी भी 1.36 प्रतिशत गिरकर 30.69 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर रही. 

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर रुख के बीच सोमवार को यानी आज देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपये की गिरावट के साथ 79,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. जबकि, शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली सोने की कीमत 79,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी.

इसके अलावा औद्योगिक इकाइयों और सिक्का बनाने वाले इकाइयों की कमजोर उठान के कारण चांदी भी 2,200 रुपये लुढ़ककर 90,000 रुपये प्रति किलोग्राम रही. वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में यह 92,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत आज यानी सोमवार को 200 रुपये गिरकर 78,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. जबकि, शुक्रवार को सोना 79,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था.

इंटरनेशनल लेवल पर भी गिरी कीमत

इंटरनेशनल लेवल पर कॉमेक्स (जिंस बाजार) सोना वायदा 23.50 डॉलर प्रति औंस यानी 0.88 प्रतिशत गिरकर 2,657.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए, आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के सहायक उपाध्यक्ष (जिंस और मुद्रा) मनीष शर्मा कहते हैं, ''एशियाई कारोबार के दौरान 2,621 अमेरिकी डॉलर के दिन के कारोबार के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद, सोने में गिरावट जारी रही.'

शर्मा का कहना है कि यह गिरावट डॉलर में आये सुधार के कारण हुई. इसे अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में बढ़ोतरी और राष्ट्रपति-चुनाव डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित शुल्क दर से जुड़ी मुद्रास्फीति संबंधी चिंताओं से बल मिला है.

इजरायल-लेबनान कनेक्शन

वहीं, कोटक सिक्योरिटीज के सहायक उपाध्यक्ष (जिंस शोध) कायनात चैनवाला ने समाचार एजेंसी भाषा से बात करते हुए कहा, ''पिछले हफ्ते कॉमेक्स सोना कमजोर रुख के साथ बंद हुआ, क्योंकि इजरायल और लेबनान में हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम समझौते के बाद सुरक्षित-निवेश विकल्प के रूप में मांग में कमी आई.

उन्होंने कहा कि इसके अलावा लगातार मुद्रास्फीति के बारे में चिंताओं ने अगले साल दरों में कटौती की गति के बारे में संदेह पैदा किया है. एशियाई कारोबार में चांदी भी 1.36 प्रतिशत गिरकर 30.69 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर रही. 

ये भी पढ़ें: Multibagger Stock: मिल गया एल्सिड इन्वेस्टमेंट का जुड़वा भाई, एक साल में 10 हजार को बना दिया 1 करोड़ से ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget