एक्सप्लोरर

सोने और चांदी मे दिखा बेतहाशा उछाल, जानें कहां जा पहुंचे आज दाम

वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं में नरमी के रूख के बावजूद स्थानीय बाजार में सोने-चांदी के भाव में बढ़त दर्ज की गई.

नई दिल्लीः लोकल ज्वैलर्स की लिवाली से सर्राफा बाजार में आज सोने की चमक तो बढ़ ही गई चांदी ने भी 39,000 रुपये के स्तर को फिर से छू लिया. हालांकि पिछले तीन सत्र के कारोबार में सोने में 65 रुपये की कमी दर्ज की गई थी.

वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं में नरमी के रूख के बावजूद स्थानीय बाजार में सोने-चांदी के भाव में बढ़त दर्ज की गई. सोना 180 रुपये चढ़कर 30,700 रुपये प्रति दस ग्राम रहा, जबकि इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का ढलाई करने वाली यूनिट्स की मांग बढ़ने से चांदी की चमक भी बढ़ गई और भाव में चार चांद लग गए और यह 105 रुपये की तेजी के साथ फिर से 39,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई.

क्यों दिखी सोने-चांदी के दाम में तेजी सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक त्यौहारी मांग को पूरा करने के लिए लोकल ज्वैलर्स की मांग बढ़ गई है जिससे हाजिर बाजार में सोने में चमक देखी गई. हालांकि, वैश्विक बाजारों के नरम रुख से यह तेजी थम गई.

ग्लोबल बाजार और दिल्ली के बाजार में सोने के दाम न्यूयॉर्क में कल सोना 0.07 फीसदी गिरकर 1211.20 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.94 फीसदी घटकर 15.28 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई. दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 180-180 रुपये चढ़कर क्रमश: 30,700 रुपये और 30,550 रुपये प्रति दस ग्राम रहा. हालांकि, आठ ग्राम सोने की गिन्नी का भाव 24,600 रुपये प्रति इकाई पर स्थिर रहा.

चांदी की कीमत इसी प्रकार चांदी हाजिर 105 रुपये बढ़कर 39,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. हालांकि, साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी का भाव 35 रुपये टूटकर 37,965 रुपये प्रति किलोग्राम रहा. चांदी सिक्का का भाव प्रति सैकड़ा लिवाली और बिकवाली एक हजार रुपये बढ़कर क्रमश: 74,000 रुपये और 75,000 रुपये पर पहुंच गया.

बैंक लॉकरों में रखे कीमती सामान का ग्राहक करें खुलासाः मनोहर लाल खट्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, दीवाली बाद बढ़ेंगे दाम! नई रिपोर्ट ने डराया
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, दीवाली बाद बढ़ेंगे दाम! नई रिपोर्ट ने डराया
SBI ग्राहकों को तगड़ा झटका, बढ़ी ब्याज दरें, अब हर महीने ज्यादा भरनी होगी EMI
SBI ग्राहकों को तगड़ा झटका, बढ़ी ब्याज दरें, अब हर महीने ज्यादा भरनी होगी EMI
रेलवे को 17951 रुपए, बाकी कर्मचारियों को सालाना 6908 का ही बोनस क्यों?
रेलवे को 17951 रुपए, बाकी कर्मचारियों को सालाना 6908 का ही बोनस क्यों?

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget