एक्सप्लोरर

गोवा का हवाई सफर सस्ता, सरकार ने ATF पर वैट 15% से घटाकर 7% किया

गोवा सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है, जिसके तहत हवाई ईंधन यानी ATF (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) पर लगने वाले VAT टैक्स को घटा दिया गया है. आइये जानते हैं सरकार के इस फैसले से जनका क्या फायदा होगा.

गोवा सरकार ने एविएशन इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा फैसला किया है. दरअसल सरकार ने आज यानी 23 अक्टूबर 2026 को हवाई जहाजों में इस्तेमाल होने वाले ईंधन (ATF) पर वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) को घटा दिया है. पहले एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर VAT 15% लगाया जाता था, जिसे घटाकर 7% कर दिया गया है. इससे गोवा में जो भी फ्लाइटस अब ईंधन भरवाएंगी, उन्हें अच्छा खासा फायदा होने वाला है.

राज्य के वित्त विभाग ने शुक्रवार, 23 अक्टूबर को इसकी अधिसूचना जारी कर घोषणा की है. साथ ही ये भी बताया है कि ये नई दरें 24 अक्टूबर शनिवार से लागू हो जाएंगी.

क्या होगा एयरलाइंस को फायदा?
हवाई ईंधन एयरलाइंस के खर्च का एक बड़ा हिस्सा होता है. वैल्यू एडेड टैक्स यानी VAT कम होने से गोवा में फ्लाइट्स में ईंधन भरवाने की कॉस्टिंग कम हो सकती है. हालांकि इस टैक्स के कम होने पर एयरलाइंस को असल में कितनी बचत होगी, ये ईंधन की कीमत, इस्तेमाल की मात्रा और ईंधन भरवाने की व्यवस्था पर निर्भर करेगा.

बात करें VAT कटौती की तो, गोवा में हवाई ईंधन पर VAT में 8% अंक की कटौती की गई है. पहले एयरलाइंस को 15% VAT देना पड़ता था, जो अब 7% रह जाएगा.

अन्य राज्यों की स्थिति?
गोवा से पहले दिल्ली और महाराष्ट्र में भी हवाई ईंधन पर लगने वाले VAT को घटाया गया था. दिल्ली में इसे 25% से घटाकर 7% और महाराष्ट्र में 18% से घटाकर 7% किया गया था. हालांकि फिलहाल जो VAT घटाया गया है, ये फैसला केवल गोवा राज्य के लिए ही मान्य होगा. अन्य राज्यों पर इस फैसले का कोई असर नहीं होगा.

आम जनता को भी मिलेगी राहत?
बता दें कि सरकार के इस फैसले से केवल हवाई कंपनियों या फ्लाइ्ट्स के खर्च में ही कमी आएगी, इससे आम जनता को कोई राहत नहीं मिलेगी. हालांकि गोवा से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स चाहें तो ईंधन का खर्च कम होने पर ग्राहकों को थोड़ी राहत दे सकती हैं. लेकिन ये पूरी तरह से खर्च पर निर्भर करता है.

ये भी पढ़ें: क्या डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत तय करता है RBI? गवर्नर ने दिया जवाब

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस से जुड़े विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

10 रुपए में चाय और पानी, 20 में कॉफी, दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला UDAN Cafe
10 रुपए में चाय और पानी, 20 में कॉफी, दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला UDAN Cafe
इस हफ्ते 4 दिन बंद है बैंक, किस- किस दिन है छुट्टी? देखें RBI का हॉलिडे कैलेंडर
इस हफ्ते 4 दिन बंद है बैंक, किस- किस दिन है छुट्टी? देखें RBI का हॉलिडे कैलेंडर
सोना 1.46 लाख के पार, चांदी ने भी मारी छलांग, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
सोना 1.46 लाख के पार, चांदी ने भी मारी छलांग, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
Advertisement

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget