एक्सप्लोरर

Go First Flights: 24 मई से फिर उड़ान सेवाएं शुरू करने की तैयारी में गो फर्स्ट, जानें पूरा प्लान 

Go First Airlines: वाडिया ग्रुप की एयरलाइन 24 मई से छोटे बेड़े के साथ फ्लाइट शुरू करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने कहा है कि कैंसिल फ्लाइट का रिफंड जल्द जारी किया जाएगा. 

Go First Flights Booking: गो फर्स्ट एयरलाइन अपनी उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करने की योजना बना रहा है. इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एयरलाइन 24 मई से अपनी उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू कर सकता है. एयरलाइन उड़ान सेवा छोटे बेड़े के साथ शुरू कर सकती है. 

रिपोर्ट में कहा गया है कि विमान सेवा 23 विमानों के साथ शुरू करने की योजना है, जबकि 2 मई तक एयरलाइन के कुल 27 विमान फ्लाइट सर्विस प्रोवाइड करा रहे थे. इसमें दिल्ली और मुंबई के एयरपोर्ट्स पर 51 और 37 डिपार्चर स्लॉट हैं. गौरतलब है कि एयरलाइन ने एक दिन पहले एलान किया था कि वह 19 मई तक अपनी सभी फ्लाइट को कैंसिल कर दिया है, जबकि उससे पहले 12 मई तक सभी फ्लाइट रद्द की गई थीं. 

एनसीएलटी सुरक्षा देने के लिए सहमत 

नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने गो फर्स्ट को सुरक्षा प्रदान करने पर सहमति जताई है. एनसीएलटी ने अपने फैसले में कहा कि हम दिवाला कार्यवाही के लिए गो फर्स्ट एयरलाइन की याचिका को स्वीकार करते हैं. एनसीएलटी ने कंपनी को एयरलाइन को चालू रखने और कर्मचारियों की छंटनी नहीं करने का आदेश दिया है. 

40 विमानों के वापसी की मांग 

एनसीएलटी के आदेश के बाद गो फर्स्ट के सीईओ कौशिक खोना ने इसे एक ऐतिहासिक फैसला बताया है. भारत में यह पहली बार है कि किसी भारतीय एयरलाइन ने अपनी इच्छा से कंट्रैक्ट और कर्ज पर फिर से बातचीत करने के लिए दिवालियापन संरक्षण की मांग की है. वहीं किराये के भुगतान नहीं कर पाने के कारण विमानन नियामक के साथ करीब 40 गो फर्स्ट विमानों को रिटर्न करने की मांग की गई है. 

रिफंड को लेकर परेशान यात्री 

गो फर्स्ट एयरलाइन सस्ती ​कीमत में ​फ्लाइट टिकट पेश करने में से एक प्रमुख कंपनी है. कई फ्लाइट को कैंसिल करने के बाद अभी तक ज्यादातर यात्री रिफंड को लेकर परेशान हैं. यात्रियों को रिफंड नहीं मिल रहा है. वहीं दूसरी ओर एयरलाइन ने कहा है कि जल्द ही सभी यात्रियों के पूरे पैसे वापस कर दिए जाएंगे. 

ये भी पढ़ें 

TNEB Salary Hike: राज्य सरकार का बड़ा एलान, 6 फीसदी बढ़ी इन कर्मचारियों की सैलरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कितना है सोना- चांदी का भाव? जानें 24K, 22K और 18K गोल्ड- सिल्वर की कीमत
आज कितना है सोना- चांदी का भाव? जानें 24K, 22K और 18K गोल्ड- सिल्वर की कीमत
Amazon-Flipkart- JioMart को लगा तगड़ा झटका, हर्बीसाइड बेचने पर 10-10 लाख का जुर्माना
Amazon-Flipkart- JioMart को लगा तगड़ा झटका, हर्बीसाइड बेचने पर 10-10 लाख का जुर्माना
आज LPG सिलेंडर का रेट क्या है? जानें आपके शहर में कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत
आज LPG सिलेंडर का रेट क्या है? जानें आपके शहर में कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत
27 सितंबर को कितने रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल- डीजल? जानें दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों का भाव
27 सितंबर को कितने रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल- डीजल? जानें दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों का भाव

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली समेत जानें देश के मौसम का हाल
यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली समेत जानें देश के मौसम का हाल
बारिश से बेहाल रवि किशन का 'स्पेन', सांसद का घर भी डूबा, फूटा लोगों का गुस्सा
बारिश से बेहाल रवि किशन का 'स्पेन', सांसद का घर भी डूबा, फूटा लोगों का गुस्सा
एयरपोर्ट पर न्यू रेड हेयर लुक में दिखीं ऐश्वर्या राय, स्टाइलिश अंदाज में छाईं, वीडियो वायरल
एयरपोर्ट पर न्यू रेड हेयर लुक में दिखीं ऐश्वर्या राय, स्टाइलिश अंदाज में छाईं
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
UNSC में स्थायी जगह के लिए रूस ने भारत का दिया साथ, जर्मनी-जापान क्या बोले?
UNSC में स्थायी जगह के लिए रूस ने भारत का दिया साथ, जर्मनी-जापान क्या बोले?
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 70 हजार लोगों को किया शिफ्ट
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 70 हजार लोगों को किया शिफ्ट
बाथरूम का शीशा बार-बार हो रहा धुंधला, नहाने से पहले करें ये काम
बाथरूम का शीशा बार-बार हो रहा धुंधला, नहाने से पहले करें ये काम
रेशम की खेती कैसे करें किसान, जानें इसमें कितनी कमाई?
रेशम की खेती कैसे करें किसान, जानें इसमें कितनी कमाई?
Embed widget