एक्सप्लोरर

Go First Crisis: टलने वाला है गो फर्स्ट का संकट, 2 महीने से बंद हैं उड़ानें, अब तैयार हुआ 425 करोड़ का ये प्लान

Go First Interim Funding: गो फर्स्ट की उड़ानें करीब 2 महीने से बंद हैं. कंपनी को पिछले दिनों में कई बार उड़ान शुरू करने की योजना को टालने पर मजबूर होना पड़ा है. ऐसे में यह खबर कुछ राहत देने वाली है...

वित्तीय संकट से जूझ रही विमानन कंपनी गो फर्स्ट (Go First) के लिए लंबे अंतराल के बाद कुछ राहत देने वाली खबर सामने आई है. करीब 2 महीने से विमानों को खड़े रखने पर मजबूर कंपनी को अंतरिम फंडिंग (Go First Interim Funding) मिलने का रास्ता साफ हो गया है. कंपनी के क्रेडिटर्स ने इसके लिए मंजूरी दे दी है.

अभी इन मंजूरियों की जरूरत

ईटी की एक खबर के अनुसार, गो फर्स्ट के क्रेडिटर्स (Go First Creditors) ने 425 करोड़ रुपये की अंतरिम फंडिंग को मंजूरी दी है, जो कंपनी की हालत को सुधारने पर केंद्रित है. हालांकि अभी इस योजना को सभी संबंधित बैंकों के निदेशक मंडलों की मंजूरी मिलनी बाकी है. जब बैंकों के बोर्ड इस फंडिंग की योजना को मंजूर कर देंगे, तब डीजीसीए (DGCA) से मंजूरी लेने की जरूरत पड़ेगी.

आरपी ने मांगी इतनी फंडिंग

गो फर्स्ट के क्रेडिटर्स में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank Of India), बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) और आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) शामिल हैं. गो फर्स्ट के रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल शैलेंद्र अजमेरा ने कंपनी के क्रेडिटर्स से रिवाइवल प्लान के लिए 425 करोड़ रुपये के अंतरिम वित्त पोषण की मांग की थी. इस फंडिंग से गो फर्स्ट को फिर से अपनी उड़ानें व अन्य परिचालन को शुरू कर पाने में मदद मिलेगी.

3 मई से ही बंद हैं उड़ानें

कंपनी ने 3 मई को इन्सोल्वेंसी के लिए फाइल किया था और तब से ही उसकी उड़ानें बंद हैं. कंपनी उसके बाद कई बार परिचालन को फिर से शुरू करने की डेडलाइन बढ़ा चुकी है. गो फर्स्ट ने रविवार को भी इस बारे में नया डेडलाइन दिया है. अब कंपनी का कहना है कि उसकी 28 जून 2023 तक की शेड्यूल्ड उड़ानें रद्द रहेंगी.

ये है गो फर्स्ट की योजना

गो फर्स्ट की योजना अगले महीने से उड़ानों को शुरू करने की है. इससे पहले कंपनी ने कहा था कि वह मई के अंत तक फिर से परिचालन को शुरू करना चाहती है. हालांकि कंपनी को लगातार अपनी योजना टालने पर मजबूर होना पड़ा. अभी गो फर्स्ट की योजना 22 विमानों की मदद से 78 दैनिक उड़ानों को संचालित करने की है. इसके लिए क्रेडिटर्स से अंतरिम फंडिंग का मिल जाना बहुत जरूरी है.

ये भी पढ़ें: निकलने को आई डेडलाइन, अब जाकर ईपीएफओ ने दिया ‘हायर पेंशन’ का कैलकुलेटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
Explained: SIP के 'साइलेंट नुकसान' क्या हैं? निवेश के पहले एक्सपर्ट्स से 5 उपाय जान लें
SIP के 'साइलेंट नुकसान' क्या हैं? निवेश के पहले एक्सपर्ट्स से 5 उपाय जान लें

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget