एक्सप्लोरर

EPFO Higher Pension Calculator: निकलने को आई डेडलाइन, अब जाकर ईपीएफओ ने दिया ‘हायर पेंशन’ का कैलकुलेटर

EPFO Higher Pension Update: कर्मचारी पेंशन योजना के तहत ज्यादा पेंशन पाने का विकल्प चुनने की अंतिम तारीख आज 26 जून है और अब जाकर ईपीएफओ ने इसका कैलकुलेटर पेश किया है...

ईपीएफओ (EPFO) की कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के तहत ज्यादा पेंशन के कैलकुलेटर का इंतजार अंतत: समाप्त हो गया है. हालांकि ईपीएफओ का यह कैलकुलेटर सामने आते-आते ज्यादा पेंशन का विकल्प चुनने की डेडलाइन (Higher Pension Deadline) ही समाप्त होने को आ गई है. यह विकल्प चुनने की अंतिम तारीख 26 जून यानी आज ही है.

लगा सकेंगे इन चीजों का अनुमान

इसके लिए लंबे समय से कर्मचारियों से अप्लिकेशन लिए जा रहे हैं. लोग पेंशन में होने वाली बढ़ोतरी को लेकर स्पष्टता के अभाव के बाद भी ज्यादा पेंशन के विकल्प को चुन रहे थे. अब ईपीएफओ ने एक्सल यूटिलिटी पर आधारित कैलकुलेटर जारी किया है, जिसकी मदद से कर्मचारी यह पता कर सकते हैं कि आखिरकार उनकी पेंशन कितनी बढ़ने वाली है. इसके साथ ही यह भी पता लगा सकते हैं कि उन्हें अनुमानित तौर पर अपने ईपीएफ बैलेंस या बचत से कितना पेमेंट करना होगा.

कैलकुलेटर के साथ एफएक्यू भी जारी

ईपीएफओ ने हायर पेंशन कैलकुलेटर के साथ-साथ एफएक्यू भी जारी किया है, जिसमें लोगों की कई शिकायतों को दूर करने का प्रयास किया गया है. यह कैलकुलेटर ऐसे समय जारी हुआ है, जब डेडलाइन करीब आने पर बीते कुछ दिनों से यूजर लगातार और समय की मांग कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि वे कर्मचारी पेंशन योजना के तहत ज्यादा पेंशन का विकल्प चुनने के हकदार हैं, क्योंकि वे पात्रता की सारी शर्तों को पूरा करते हैं, लेकिन इसके बाद भी वे इसे नहीं चुन पा रहे हैं, क्योंकि उनका अप्लिकेशन ही सबमिट नहीं हो पा रहा है. ऐसे में ये यूजर ईपीएफओ से ज्यादा पेंशन के विकल्प को चुनने की डेडलाइन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

कई बार बढ़ी है डेडलाइन

ईपीएफओ ने पिछले साल नवंबर में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद लोगों को यह विकल्प चुनने के लिए 4 महीने का समय दिया था. उसके बाद ज्यादा पेंशन के लिए अप्लाई करने की सुविधा 3 मई तक के लिए बढ़ाई गई थी. बाद में ईपीएफओ ने डेडलाइन को एक बार फिर बढ़ाकर 26 जून कर दिया था. अभी फिलहाल इसे और आगे बढ़ाने के बारे में कोई अपडेट नहीं आया है.

ऐसे डाउनलोड करें हायर पेंशन कैलकुलेटर

आप ईपीएफओ के मेंबर सेवा पोर्टल से हायर पेंशन कैलकुलेटर को डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले मेंबर सेवा पोर्टल पर जाना होगा. वहां आपको पेंशन अप्लिकेशन फॉर्म पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको इम्पोर्टेंट लिंक्स का ऑप्शन मिलेगा. इसे ओपन करेंगे तो कैलकुलेटर मिल जाएगा.

इन जानकारियों की होगी जरूरत

इस कैलकुलेटर का इस्तेमाल करने के लिए आपको कुछ जानकारियों की जरूरत पड़ेगी. सबसे पहले आपको यह बताना होगा कि आप ईपीएस से कब जुड़े थे.  इसके अलावा आपको अपनी सैलरी से जुड़ी कई जानकारियां भी देनी होंगी. आप इनके बारे में विस्तार से जानने के लिए ईपीएफओ के मेंबर सेवा पोर्टल पर जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: टूट जाएगा अनिल अग्रवाल का ये सपना? नए पार्टनर की तलाश कर रही फॉक्सकॉन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget