एक्सप्लोरर

Gita Gopinath: निर्मला सीतारमण से मिलीं गीता गोपीनाथ, भारतीय इकोनॉमी में सुधार के लिए की सराहना

Nirmala Sitharaman: आईएमएफ की अधिकारी गीता गोपीनाथ ने कहा था कि भारत को हर साल 1 करोड़ से ज्यादा नौकरियां पैदा करनी होंगी. उन्होंने भारत की इकोनॉमी को लेकर भी संतुष्टि जताई थी.

Nirmala Sitharaman: आईएमएफ की फर्स्ट डिप्टी एमडी गीता गोपीनाथ (Gita Gopinath) ने शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) से मुलाकात की. उन्होंने आर्थिक नीतियों में सुधार जारी रखने के लिए वित्त मंत्री की सराहना की. निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत आईएमएफ के साथ सहयोग बढ़ाने के नए रास्ते तलाशेगा. इससे पहले गीता गोपीनाथ ने कहा था कि भारत को 2030 तक 6 से 14 करोड़ जॉब पैदा करने पड़ेंगे. हर साल देश में कम से कम 1 करोड़ नौकरियां पैदा होनी चाहिए. 

1 करोड़ से ज्यादा नौकरियां पैदा होंगी तो होती रहेगी तरक्की  

इंटरनेशनल मोनेट्री फंड (IMF) की गीता गोपीनाथ ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अगर भारत 1 करोड़ से 2.4 करोड़ नौकरियां हर साल पैदा करेगा तो उसकी आर्थिक गति रफ्तार पकड़े रहेगी. उन्होंने कहा कि महंगाई एक बड़ी चुनौती है. हालांकि, कई देशों में यह अब सुस्त पड़ने लगी है. हालांकि, नौकरियों के मोर्चे पर स्थिति में अभी उतना सुधार नहीं है. कई देशों में संघर्ष के चलते खाद्य वस्तुओं के दाम ऊपर गए हैं. तेल की कीमतों के भी ऊपर जाने की आशंका है. इस साल कई देशों में चुनाव की वजह से भी अनिश्चितता बनी हुई है. भारत में महंगाई दर फिलहाल नियंत्रण में है. 

सरकार को सभी सेक्टर्स को आगे बढ़ाने की कोशिश करनी होगी

गीता गोपीनाथ ने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर संतुष्ट करने वाली है. भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती इकोनॉमी बना हुआ है. हमारा अनुमान है कि भारत की जीडीपी 6.5 फीसदी के आसपास बनी रहेगी. भारत ने कई सुधार किए हैं. मगर, आर्थिक रफ्तार को बनाए रखना है तो इससे ज्यादा किए जाने की जरूरत है. अगर जीडीपी ऐसे ही बढ़ती रही तो प्रति व्यक्ति आय में भी इजाफा होगा. इसके लिए भारत को करोड़ों की संख्या में हर साल नौकरियां पैदा करनी होंगी. सिर्फ एक या दो सेक्टर पर ध्यान देकर यह लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता है. सरकार को सभी सेक्टर्स को आगे बढ़ाने की कोशिश करनी होगी.

गुजरात और तमिलनाडु जैसे राज्य अच्छा काम कर रहे

आईएमएफ की गीता गोपीनाथ ने कहा कि भारत को कॉरपोरेट इनवेस्टमेंट बढ़ाना होगा. गुजरात और तमिलनाडु जैसे राज्य विदेशी निवेश लाने के मामले में अच्छा काम कर रहे हैं. ऐसा अन्य राज्यों को भी करना होगा. लोगों के स्किल डेवलपमेंट पर हमें ज्यादा ध्यान देना होगा. साथ ही कृषि उत्पादकता बढ़ाने पर भी ध्यान देना होगा. भूमि सुधार में भी तेजी लानी होगी. उन्होंने कहा कि हमें एआई से घबराना नहीं चाहिए बल्कि उसे अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करना होगा.

ये भी पढ़ें 

Windfall Tax: सरकार ने कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स घटाया, अब 2100 रुपये प्रति टन हुई नई दर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran War: इनपुट कॉस्ट बढ़ने से कंपनियों की बढ़ी टेंशन, बढ़ती महंगाई कॉर्पोरेट आय पर कैसे डालेगी दबाव?
Iran War: इनपुट कॉस्ट बढ़ने से कंपनियों की बढ़ी टेंशन, बढ़ती महंगाई कॉर्पोरेट आय पर कैसे डालेगी दबाव?
8th Pay Commission: रेलवे ने फिटमेंट फैक्टर पर कर दी बड़ी मांग, जानें कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?
रेलवे ने फिटमेंट फैक्टर पर कर दी बड़ी मांग, जानें कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?
Petrol-Diesel: पूरे 22 रुपये सस्ता हो गया पेट्रोल और डीजल, सरकार ने घटाए दाम तो लोगों ने ली राहत की सांस
पूरे 22 रुपये सस्ता हो गया पेट्रोल और डीजल, सरकार ने घटाए दाम तो लोगों ने ली राहत की सांस
June Bank Holidays 2026: जून में पूरे 11-13 दिन बैंक रहेंगे बंद, अभी चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
जून में पूरे 11-13 दिन बैंक रहेंगे बंद, अभी चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट

वीडियोज

Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News
Ghaziabad Surya Case: इलाके में इंसाफ की मांग हुई तेज| Khora Murder | Breaking News | Latest News
UP Electricity Price Hike: भारी किल्लत के बीच बढ़ी दरें, आपके बिल पर कितना असर पड़ेगा! | Breaking
New Tata Tiago Facelift 2026: Budget Hatchback Segment की Game Changer? #tata #tatatiago #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोएडा में CUET UG परीक्षा लेट होने पर छात्रों का हंगामा, NTA मुर्दाबाद के लगाए नारे
नोएडा में CUET UG परीक्षा लेट होने पर छात्रों का हंगामा, NTA मुर्दाबाद के लगाए नारे
भारत की ब्रह्मोस मिसाइल से क्यों घबराया तुर्की? ग्रीस संग डील की चर्चा से टेंशन में एर्दोगन, एक्सपर्ट ने खोले राज
भारत की ब्रह्मोस मिसाइल से क्यों घबराया तुर्की? ग्रीस संग डील की चर्चा से टेंशन में एर्दोगन, एक्सपर्ट ने खोले राज
19 साल की पूजा सिंह ने लहराया भारत का परचम, 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास
19 साल की पूजा सिंह ने लहराया भारत का परचम, 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
Upcoming Movies: जून में साउथ फिल्मों का हल्लाबोल, एक्शन मोड में सामंथा तो कुश्ती के मैदान में 'पेड्डी', 'जन नायकन' बनेंगे CM विजय
जून में साउथ फिल्मों का हल्लाबोल, एक्शन मोड में सामंथा तो कुश्ती के मैदान में 'पेड्डी'
Karnataka Politics: कर्नाटक में सिद्धारमैया के बेटे को कैबिनेट में शामिल करेंगे डीके शिवकुमार? पूर्व CM के करीबी का बड़ा बयान
कर्नाटक में सिद्धारमैया के बेटे को कैबिनेट में शामिल करेंगे डीके शिवकुमार? पूर्व CM के करीबी का बड़ा बयान
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
3900 KM दूर चीन में बैठे डॉक्टर ने कर दी भारत में सर्जरी, हैदराबाद में हुआ ये हैरान कर देने वाला कारनामा, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
3900 KM दूर चीन में बैठे डॉक्टर ने कर दी भारत में सर्जरी, हैदराबाद में हुआ ये हैरान कर देने वाला कारनामा, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Embed widget