एक्सप्लोरर

Windfall Tax: सरकार ने कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स घटाया, अब 2100 रुपये प्रति टन हुई नई दर

Windfall Tax in India: केंद्र सरकार ने लगातार दूसरी बार घरेलू क्रूड ऑयल पर विंडफॉल टैक्स घटाया है. इससे पहले 31 जुलाई को सरकार ने विंडफॉल टैक्स को 7,000 रुपये से घटाकर 4,600 रुपये प्रति टन कर दिया था.

Windfall Tax in India: केंद्र सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल (Crude Oil) पर विंडफॉल टैक्स (Windfall Tax) को घटाकर 2,100 रुपये प्रति टन कर दिया है. अभी तक विंडफॉल टैक्स के रूप में 4,600 रुपये प्रति टन लिया जा रहा था. सरकार ने डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) के एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स शून्य रखा है. केंद्र सरकार ने लगातार दूसरी बार घरेलू क्रूड ऑयल पर विंडफॉल टैक्स घटाया है. 

31 जुलाई को 7 हजार से घटाकर किया था 4,600 रुपये प्रति टन 

इससे पहले 31 जुलाई को सरकार ने स्पेशल एडीशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) या विंडफॉल टैक्स को 7,000 रुपये से घटाकर 4,600 रुपये प्रति टन कर दिया था. इसमें लगभग 34 फीसदी की कटौती की गई थी. साथ ही डीजल और एटीएफ पर विंडफॉल टैक्स को जीरो पर बरकरार रखा गया था. इसका मतलब हुआ कि घरेलू रिफाइनरों को डीजल, पेट्रोल और एटीएफ के निर्यात पर मिल रही छूट आगे भी बरकरार रहने वाली है. इससे उन घरेलू कंपनियों को फायदा होता रहेगा, जो रिफाइनरी चलाती हैं और अधिक मुनाफे के लिए डीजल-पेट्रोल व एटीएफ जैसे रिफाइंड प्रोडक्ट को देश के बाहर के बाजारों में बेचती हैं.

जुलाई 2022 में भारत सरकार ने शुरू किया था विंडफॉल टैक्स

विंडफॉल टैक्स को जुलाई 2022 में भारत सरकार ने शुरू किया था. शुरुआत में इसे सिर्फ देश के ऑयल प्रोड्यूसर्स पर लगाया जाता था. मगर, इसके बाद इसे पेट्रोल, डीजल और एटीएफ एक्सपोर्ट पर भी लगाया जाने लगा. सरकार विंडफॉल टैक्स को लगाकर प्राइवेट रिफाइनर्स को इन ईंधनों को विदेशों में ऊंची कीमतों पर बेचने से हतोत्साहित करना चाहती है. सरकार की कोशिश है कि प्राइवेट रिफाइनर्स घरेलू मार्केट में सप्लाई को प्राथमिकता दें. 

बड़ा मुनाफा कमाने वाली इंडस्ट्री पर लगाया जाता है यह टैक्स

इंटरनेशनल क्रूड ऑयल और प्रोडक्ट की कीमतों में उतार-चढ़ाव के आधार पर हर पखवाड़े विंडफॉल टैक्स में बदलाव किया जाता है. सरकार द्वारा विंडफॉल टैक्स तब लगाया जाता है, जब कोई इंडस्ट्री अप्रत्याशित रूप से बड़ा मुनाफा कमाती है. दुनिया में सबसे ज्यादा ऑयल की खपत करने वाले चीन से डिमांड घटने की चिंता और मिडिल ईस्ट में घटते तनाव के बीच क्रूड ऑयल की कीमतें 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे कारोबार कर रही हैं.

ये भी पढ़ें 

Urban Unemployment: घट गई बेरोजगारी दर, शहरों में बढ़े रोजगार, पुरुषों ने बाजी मारी, पिछड़ गईं महिलाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गूगल पर 9800 करोड़ का जुर्माना लगते ही भड़के ट्रंप, EU के खिलाफ दी ट्रेड वॉर की चेतावनी
गूगल पर 9800 करोड़ का जुर्माना लगते ही भड़के ट्रंप, EU के खिलाफ दी ट्रेड वॉर की चेतावनी
Gold- Silver Price Today: क्या सावन में सस्ता होगा सोना? जानें आज 25 जुलाई को कितना है सोने- चांदी का भाव
Gold- Silver Price Today: क्या सावन में सस्ता होगा सोना? जानें आज 25 जुलाई को कितना है सोने- चांदी का भाव
CJP Protest: 'महंगा' पड़ रहा जंतर मंतर प्रदर्शन, वीकएंड पर ओला उबर रैपिडो का किराया बढ़ा! मेट्रो स्टेशन बंद होने से परेशानी
'महंगा' पड़ रहा जंतर मंतर प्रदर्शन, वीकएंड पर ओला उबर रैपिडो का किराया बढ़ा! मेट्रो स्टेशन बंद होने से परेशानी
Bank Holiday Today: आज 25 जुलाई को बैंक खुले हैं या बंद हैं? घर से निकलने से पहले दूर करें कंफ्यूजन
Bank Holiday Today: आज 25 जुलाई को बैंक खुले हैं या बंद हैं? घर से निकलने से पहले दूर करें कंफ्यूजन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget