एक्सप्लोरर

Wedding Loan: आ रहा है शादियों का सीजन, बैंकों - एनबीएफसी से वेडिंग लोन लेकर रचा सकते हैं धूमधाम से शादी

Marriage Loans: 42 फीसदी युवा अपनी शादी पर होने वाले खर्च की फंडिंग खुद या बैंकों से लोन लेकर पूरा करना चाहते हैं.

Wedding Loan: शादियों के सीजन की फिर से शुरुआत होने जा रही है. जो लोग धूमधाम के साथ शादी रचाने के लिए लोन लेना चाहते हैं बैंकों एनबीएफसी से लोन लेकर ऐसा कर सकते हैं. पिछले वर्ष 2023 के आखिर में इंडियालेंड्स (IndiaLends) ने  वेडिंग स्पेंड्स रिपोर्ट 2.0 जारी किया था. रिपोर्ट में बताया गया कि आज के युवक या युवतियां अपने विवाह के खर्च के लिए अभिभावकों पर निर्भर नहीं रहना चाहते. इस सर्वे में इंडियालेंड्स ने बताया 42 फीसदी युवा अपनी शादी पर होने वाले खर्च की फंडिंग खुद या लोन लेकर पूरा करना चाहते हैं. तो देश के बैंक से लेकर एनबीएफसी इस मौके भरपूर फायदा उठा रहे हैं. बैंकों और एनबीएफसी अब 1 करोड़ रुपये तक वेडिंग लोन ऑफर कर रहे हैं. 

बढ़ रही वेडिंग लोन की डिमांड 

वेडिंग लोन एनसिक्योर्ड लोन पर्सनल लोन की कैटगरी में आता है. इसके बावजूद बैंक, एनबीएफसी और डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म्स लोन लेने वाले शख्स के रिस्क प्रोफाइल को परखने के बाद 1 करोड़ रुपये तक का वेडिंग लोन ऑफर कर रहे हैं. वेडिंग लोन सालाना 20 फीसदी के दर से ग्रोथ दिखा रहा है. देश में अनसिक्योर्ड पर्सनल लोन का बाजार 1.25 लाख करोड़ रुपये का है जिसमें वेडिंग लोन की हिस्सेदारी बढ़कर 20,000 करोड़ रुपये तक जा पहुंची है.  

सैलरीड व्यक्ति को वेडिंग लोन! 

देश की सबसे बड़ी निजी बैंक एचडीएफसी बैंक के वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक बैंक 50,000 रुपये से लेकर 40 लाख रुपये तक वेडिंग लोन 12 से 60 महीने के फ्लेक्सिबल टेन्योर के लिए ऑफर कर रहा है. वेडिंग लोन लेने के लिए सिक्योरिटी या कोलेट्रल देने की जरुरत नहीं है. जिस कंपनी में आप काम कर रहे हैं उसकी मंथली सैलेरी स्लिप के आधार पर ये लोन दिया जा रहा है. वेडिंग लोन लेने के लिए एचडीएफसी बैंक के सैलेरी अकाउंट होल्डर की सैलेरी कम से कम 25,000 रुपये और नॉन-एचडीएफसी बैंक सैलरी अकाउंट होल्डर की न्यूनतम सैलेरी 50,000 रुपये होनी चाहिए. लोन लेने के लिए न्यूनतम आय 21 साल और ज्यादा से ज्यादा 60 साल होनी चाहिए.  

वेडिंग लोन के लिए कोलेट्रल की जरूरत नहीं 

आईसीआईसीआई बैंक भी 50,000 से लेकर 50 लाख रुपये तक का वेडिंग लोन ऑफर कर रही है. जिसके लिए ब्याज दर 10.65 फीसदी से शुरू होता है. लोन लेने वालों को कोई कोलेट्रेल देने की जरुरत नहीं है. एक्सिस बैंक 40 लाख रुपये तक का वेडिंग लोन ऑफर करती है. जिसके लिए ब्याज दर 10.49 फीसदी से लेकर 22 फीसदी के बीच है. एक्सिस बैंक भी 60 महीने के लिए वेडिंग लोन ऑफर कर रही है और लोन लेने के लिए कोई कोलेट्रल देने की जरुरत नहीं है.  एनबीएफसी बजाज फिनसर्व भी लेडिंग लोन ऑफर कर रही है. लोन लेने वाले की उम्र 21 साल से ऊपर होना चाहिए साथ ही किसी पब्लिक, प्राइवेट या मल्टी नेशनल कंपनी में एम्पलॉयड होना चाहिए. सिबिल स्कोर उसकी 685 से ऊपर और मंथली सैलेरी 25001 रुपये से अधिक होनी चाहिए. 

शादी रचाने के लिए वेडिंग लोन पर जोर 

इंडियालेंड्स के रिपोर्ट के मुताबिक 26.3 फीसदी शादी करने वाले युवक युवतियां शादी की फंडिंग के लिए लोन लेंगे. 35.3 फीसदी युवा बड़े ही तामझाम, खूब खर्च कर धूमधाम के साथ शादी रचाना चाहते हैं. जाहिर है जो लोग लोन लेकर शादी रचाना चाहते हैं बैंक एनबीएफसी वेडिंग लोन देकर धूमधाम के साथ शादी रचाने का बड़ा अवसर प्रदान कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें 

SBI Report: 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वालों की संख्या में हुआ 5 गुना इजाफा, 23 से बढ़कर 136 हो गई संख्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोज 500 किलो LPG और 2500 लीटर डीजल की बचत, IGL के साथ रेलवे की डील
रोज 500 किलो LPG और 2500 लीटर डीजल की बचत, IGL के साथ रेलवे की डील
महंगा पेट्रोल जेब पर भारी, लेकिन ट्रंप बोले- तेल कंपनियां बहुत कमा रहीं
महंगा पेट्रोल जेब पर भारी, लेकिन ट्रंप बोले- तेल कंपनियां बहुत कमा रहीं
68% हो सकता है DA, जनवरी में फिर बढ़ेगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी
68% हो सकता है DA, जनवरी में फिर बढ़ेगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी
धनतेरस पर डबल मुनाफा, 100000 के निवेश पर मिलेगा 25% ज्यादा सोना
धनतेरस पर डबल मुनाफा, 100000 के निवेश पर मिलेगा 25% ज्यादा सोना

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉग की रैली में कितने लोग आए? जयराम रमेश ने दिया सबूत
रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉग की रैली में कितने लोग आए? जयराम रमेश ने दिया सबूत
AAP के दो विधायकों ने दिया इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले झटका
AAP के दो विधायकों ने दिया इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले झटका
'आज ही के दिन दिल्ली में...', रामलीला मैदान रैली को लेकर क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा
'आज ही के दिन दिल्ली में...', रामलीला मैदान रैली को लेकर क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा
पांचवें टी20 में ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 रन; एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 रन; एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
'मैं 60 साल का हूं, इन बच्चों को देखो...', छात्र प्रदर्शन के दौरान पत्नी पोनी वर्मा से बोले थे प्रकाश राज
प्रदर्शन के दौरान प्रकाश राज को लेकर डर गई थीं पत्नी पोनी वर्मा, एक्टर ने दिया था ये जवाब
Explained: जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
Viral Video: ट्रेन की पटरी के पास ऐसे होता है मोबाइल चोरी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन की पटरी के पास ऐसे होता है मोबाइल चोरी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Embed widget