एक्सप्लोरर

Geotagging for Tax: अब जिओटैगिंग के बिना नहीं मिलेगी टैक्स छूट, जानिए क्या है यह तकनीक, कैसे कर पाएंगे आप इस्तेमाल 

Geotagging for Tax Exemption: एमसीडी ने दिल्ली में संपत्तियों का विवरण इकठ्ठा करने के लिए जिओटैगिंग को अनिवार्य कर दिया है. इसके लिए लोगों को 31 जनवरी तक समय दिया गया है.

Geotagging for Tax Exemption: अब जिओटैगिंग के बिना प्रॉपर्टी टैक्स में छूट का लाभ नहीं लिया जा सकेगा. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एमसीडी (Municipal Corporation of Delhi) ने यह नया नियम लागू कर दिया है. यह नियम दिल्ली की सभी तरह की प्रॉपर्टी पर लागू होगा. जिओटैगिंग से किसी भी संपत्ति की वर्तमान स्थिति का सही पता लगाया जा सकेगा. लोग अपने यूपीआईसी (Unique Property Identification Code) से करेंट लोकेशन चुनकर आसानी से किया जा सकेगा. 

31 जनवरी है लास्ट डेट- एमसीडी  

एमसीडी ने बताया कि यदि संपत्ति मालिकों ने 31 जनवरी तक अपनी प्रॉपर्टी को जिओटैग नहीं किया तो वह अगले वित्त वर्ष के लिए 10 फीसदी एडवांस टैक्स छूट के लिए अप्लाई नहीं कर पाएंगे. इसलिए हम सभी से अपील करते हैं कि जल्द से जल्द अपनी प्रॉपर्टी को जिओटैग कर लें. इससे जीआईएस (Geographic Information System) मैप पर प्रॉपर्टी का एकदम सही लेटीट्यूड और लोंगीट्यूड पता चल जाएगा.  

एमसीडी एप या ऑनलाइन पोर्टल की लें मदद 

एमसीडी एप या ऑनलाइन पोर्टल की मदद से यह काम आसानी से किया जा सकेगा. इससे हर संपत्ति की एकदम सही लोकेशन एमसीडी के पास होगी और वह अपनी सेवाओं को बेहतर तरीके से लोगों तक पहुंचा सकेगा. एमसीडी के अधिकारी गैर आवासीय संपत्तियों की जिओटैगिंग कर रहे हैं. हाउसिंग प्रॉपर्टी में इसकी जिम्मेदारी लोगों पर डाल दी गई है. यदि प्रॉपर्टी जिओटैग हो चुकी है तो दोबारा से करने की कोई आवश्यकता नहीं है. एमसीडी ने प्रॉपर्टी टैक्स पोर्टल से अभी तक नहीं जुड़े लोगों से अपील की है कि वो अपनी संपत्ति का रेजिस्ट्रेशन जल्द करवा लें. अपनी यूपीआईसी बनाएं और जिओटैग कर लें. एमसीडी 31 जनवरी के बाद टैक्स न भरने वालों के खिलाफ एक्शन लेगी. 

क्या है जिओटैगिंग, क्यों बढ़ा इसका महत्त्व  

किसी भी जगह, तस्वीर, वीडियो, वेबसाइट, टेक्स्ट मैसेज या क्यूआर कोड को भौगोलिक सूचना से जोड़ना जिओटैगिंग कहलाता है. इससे हमें पता लग जाता है कि यह जगह कहां है. इसमें समय समेत अन्य जानकारियां भी जोड़ी जा सकती है. यदि किसी तस्वीर या वीडियो को जिओटैग कर दिया जाए तो हम पता लगा सकते हैं कि वह कहां और किस समय खींची गई थी. सोशल मीडिया पर इसका इस्तेमाल काफी बढ़ा है. सरकारों और विभागों के लिए भी यह बहुत महत्वपूर्ण है. इससे वह तय कर सकते हैं कि उनके किस क्षेत्र में लोगों की क्या समस्या है. इसकी मदद से वह बेहतर तरीके से योजनाएं बना पाते हैं. जिओटैगिंग का इस्तेमाल कंपनियों के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित हुआ है. इससे उन्हें आसानी से पता लग जाता है कि उपभोक्ता किन ब्रांड, आर्गेनाइजेशन या ऑफर में रुचि रखता है. साथ ही उनकी पसंद-नापसंद भी खुलकर सामने आ जाती है.

ये भी पढ़ें 

Zerodha Trouble: जेरोधा के फाउंडर नितिन कामथ ने मांगी माफी, जानिए तकनीकी दिक्कतों पर क्या बोले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget