एक्सप्लोरर

GDP: कल आएंगे दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े, आर्थिक विकास दर के लिए SBI रिसर्च का ये है अनुमान

GDP Forecast: कल देश की आर्थिक विकास दर के दूसरी तिमाही के आंकड़े आएंगे और इसके लिए कई वित्तीय संस्थाओं ने अपना अनुमान दिया है. जानें एसबीआई रिसर्च टीम ने देश की जीडीपी के लिए क्या कहा है.

GDP Forecast: केंद्र सरकार की तरफ से जुलाई-सितंबर, 2022 तिमाही के जीडीपी आंकड़े 30 नवंबर को जारी किए जाने हैं और इससे पहले एसबीआई रिसर्च ने अपना जीडीपी अनुमान दिया है जो अच्छी खबर लेकर नहीं आया है. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की रिसर्च टीम ने मैन्यूफैक्चरिंग गतिविधियों में कमजोरी और मार्जिन पर बढ़ते दबाव को देखते हुए जुलाई-सितंबर तिमाही में देश की आर्थिक विकास दर के अनुमान को घटाकर 5.8 फीसदी कर दिया है. इसका अर्थ है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में देश की जीडीपी के 6 फीसदी के स्तर को भी नहीं छू पाने की संभावना है.

औसत अनुमान से कम है SBI रिसर्च का जीडीपी का अनुमान
एसबीआई रिसर्च की तरफ से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की विकास दर 5.8 फीसदी रह सकती है जो औसत अनुमान से 0.30 फीसदी कम है.

क्यों दिख सकती है जीडीपी आंकड़ों में गिरावट
एसबीआई के समूह मुख्य आर्थिक सलाहकार सौम्यकांति घोष की अगुवाई वाली टीम के मुताबिक, दूसरी तिमाही में बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर को छोड़कर बाकी कंपनियों के ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 14 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि एक साल पहले की समान तिमाही में इनके मुनाफे में 35 फीसदी बढ़ोतरी हुई थी. रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरी तिमाही में इन कंपनियों के राजस्व में बढ़ोतरी की दर अच्छी रही है लेकिन उनके मुनाफे में एक साल पहले की तुलना में करीब 23 फीसदी की गिरावट आई है. इसी का सबसे ज्यादा असर जीडीपी की गिरावट के रूप में सामने आ सकता है. 

लिस्टेड कंपनियों के मार्जिन पर दबाव देखा गया
इसके अलावा बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर को छोड़कर अन्य लिस्टेड कंपनियों के मार्जिन पर दबाव भी देखा गया है. उत्पादन लागत बढ़ने से कंपनियों का ऑपरेटिंग मार्जिन दूसरी तिमाही में घटकर 10.9 फीसदी रह गया जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 17.7 फीसदी था. 

रिजर्व बैंक के अनुमान से कम आया है SBI रिसर्च का जीडीपी एस्टीमेट
एसबीआई रिसर्च का मानना है कि ऐसी परिस्थितियों में दूसरी तिमाही में जीडीपी की विकास दर औसत बाजार अनुमान (6.1 फीसदी) से कहीं कम 5.8 फीसदी रह सकती है. इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष की पूरी अवधि में वृद्धि दर 6.8 फीसदी रह सकती है जो भारतीय रिजर्व बैंक के पिछले अनुमान से 0.20 फीसदी कम है. एसबीआई रिसर्च का यह अनुमान 41 अग्रणी संकेतकों के समूह पर आधारित समग्र सूचकांक पर आधारित है.

अक्टूबर में सुधरी हैं आर्थिक गतिविधियां- तीसरी तिमाही के आंकड़ों में दिखेगा असर
सौम्यकांति घोष ने कहा कि यह अनुमान दिखाता है कि जून और सितंबर के बीच आर्थिक गतिविधियों में सुस्ती रही लेकिन अक्टूबर में आर्थिक गतिविधियों के सुधरने से तीसरी तिमाही में आंकड़े बेहतर होने की उम्मीद बंधती है. उन्होंने कहा कि कई इंडीकेटर वैश्विक झटकों, मुद्रास्फीति-जनित दबावों और बाहरी मांग में कमी के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था के जुझारू चरित्र को दर्शाते हैं.

ये भी पढ़ें

IPO: रियल्टी फर्म सिग्नेचर ग्लोबल को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी, 1000 करोड़ रुपये का होगा पब्लिक इश्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget