एक्सप्लोरर

IPO: रियल्टी फर्म सिग्नेचर ग्लोबल को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी, 1000 करोड़ रुपये का होगा पब्लिक इश्यू

Signature Global IPO: आईपीओ के बाजार में इस समय बहार है और कई कंपनियां इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए बाजार से पैसा जुटाने की कवायद में लगी हैं. इसी कड़ी में ताजा नाम सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) का है.

IPO News: रियल्टी फर्म सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) लिमिटेड (Signature Global India Limited) को इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिये 1,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए सेबी की मंजूरी मिल गई है. सिग्नेचर ग्लोबल ने इस साल जुलाई में आईपीओ के लिए बाजार रेगुलेटर (SEBI) के पास शुरुआती दस्तावेज जमा कराये थे. 

कंपनी के पब्लिक इश्यू में 750 करोड़ रुपये के नए शेयर होंगे जारी
सिग्नेचर ग्लोबल मुख्य रूप से अफोर्डेबल और मिड-हाउसिंग सेगमेंट में काम करने वाली कंपनी है. इसके ड्राफ्ट रेड हियरिंग प्रॉस्पेक्ट्स के मुताबिक इश्यू में 750 करोड़ रुपये तक के नये शेयर जारी किए जायेंगे. इसके अलावा कंपनी के प्रमोटर्स और निवेशक 250 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश यानी ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) लायेंगे. कंपनी के प्रमोटर्स सर्वप्रिया सिक्योरिटीज और इंवेस्टर इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन दोनों 125-125 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों को बेचेंगे.

कंपनी जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कहां करेगी
कंपनी नये पब्लिक इश्यू से मिली रकम का इस्तेमाल कर्ज भुगतान, भूमि अधिग्रहण और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए करेगी. आईपीओ के जरिए जुटाई गई रकम से कंपनी अपनी सब्सिडियरीज का कर्ज चुकाने में भी करेगी. इसकी सब्सिडियरी फर्म्स हैं सिग्नेचर ग्लोबल होम्स, सिग्नेचर इंफ्राबिल्ड, सिग्नेचर ग्लोबल डेवलपर्स और स्टरनल बिल्डकॉन.

कंपनी की आर्थिक स्थिति
वित्तीय मोर्चे पर देखें तो सिग्नेचर ग्लोबल की कुल आय साल 2021-22 में 939.6 करोड़ रुपये रही थी और इससे पिछले वित्त वर्ष में 154.7 करोड़ रुपये पर थी.

सेबी ने दी जानकारी
सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने बताया कि उसने 24 नवंबर को आईपीओ के लिए ऑब्जर्वेशन पेपर जारी कर दिया है. किसी भी कंपनी को आईपीओ लाने के लिए सेबी का ऑब्जर्वेशन पेपर जरूरी होता है.

DRHP में क्या जानकारी दी गई
कंपनी ने सेबी के पास जो ड्राफ्ट रेड हियरिंग प्रॉस्पेक्ट्स जमा कराया है उसमें लिखा है कि हमने अपने ऑपरेशंस को पिछले सालों में काफी बढ़ाया है. एक दशक से भी कम समय में 31 मार्च 2022 तक हमने 23,453 रेसीडेंशियल और कमर्शियल यूनिट्स बेची हैं और ये सभी दिल्ली-एनसीआर रीजन में हैं. इनका कुल बिक्री योग्य एरिया 14.59 मिलियन स्क्वेयर फीट है. 

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी, जानिए आज किन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget