एक्सप्लोरर

जीडीपी में कमी से सबसे ज्यादा नुकसान एमएसएमई को, कमाई में होगी भारी कमी

क्रिसिल के हाल के आकलन के मुताबिक अगर जीडीपी में पांच फीसदी की कमी आई तो एमएसएमई की कमाई 21 फीसदी घट जाएगी.

सरकार की ओर से तीन लाख करोड़ रुपये का पैकेज जारी करने के बावजूद एमएसएमई की हालत ठीक नहीं है. क्रिसिल के हाल के आकलन के मुताबिक अगर जीडीपी में पांच फीसदी की कमी आई तो एमएसएमई की कमाई 21 फीसदी घट जाएगी. क्रिसिल ने कहा कि सरकार और रिजर्व बैंक की ओर से उठाए गए कदमों से भी एमएसएमई को राहत मिलती दिखाई नहीं देती.

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के मुताबिक कोविड-19 की वजह से छोटी और मझोली कंपनियों के सामने संकट की स्थिति पैदा हो गई है. अगर हालात ऐसे ही रहे और जीडीपी में पांच फीसदी तक गिरावट आई तो एमएसएमई की कमाई 21 फीसदी तक घट जाएगी. इनके ऑपरेटिंग प्रॉफिट में चार से पांच फीसदी की गिरावट आ सकती है.

क्रिसिल ने कॉरपोरेट कंपनियों के रेवेन्यू में भी गिरावट की आशंका जताई है. उसका कहना है कि जीडीपी घटने से कॉरपोरेट कंपनियों की कमाई 15 फीसदी की गिरावट देखने को मिल सकती है.

स्टार्टअप के पास फंड नहीं, चार फीसदी बंद हुए

कोविड-19 की वजह से अर्थव्यवस्था को लगे झटके से स्टार्टअप का संकट बढ़ गया है. लॉकडाउन की वजह से कारोबार बंद होने से 38 फीसदी स्टार्ट-अप के पास पूंजी नहीं है. जबकि चार फीसदी फंड के अभाव में बंद हो गए हैं. 30 फीसदी के पास सिर्फ दो से तीन महीने का कैश बचा है. लोकल सर्किल के एक सर्वे में कहा गया है कि 16 फीसदी स्टार्टअप के पास सिर्फ तीन से छह महीने की पूंजी बची है. 12 फीसदी के पास एक महीने से कम का कैश बचा है. चार फीसदी का कहना है कि लॉकडाउन के कारण वे पहले ही अपना कारोबार बंद कर चुके हैं.

जहां तक एमएसएमई का सवाल है कि उन्हें घाटा हुआ तो रोजगार पर काफी असर होगा. देश में इस वक्त छह करोड़ एमएसएमई हैं और इनमें लगभग 11 करोड़ लोगों को रोजगार मिला हुआ है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को प्राइवेट बैंकों से कहा कि वे सरकार की ओर से जारी तीन लाख करोड़ रुपये के पैकेज के तहत एमएसएमई को फंड दें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget