एक्सप्लोरर

Gautam Adani Net Worth: अडानी समूह के स्टॉक्स में भारी गिरावट के चलते 7 अरब डॉलर घट गया गौतम अडानी का नेटवर्थ

Gautam Adani Wealth Loss: Forbes के अमीरों की सूची के मुताबिक गौतम अडानी का नेटवर्थ  6.5 अरब डॉलर घटकर 119.1 अरब डॉलर रह गया है.

Gautam Adani Net Worth: दुनिया के चौथे सबसे अमीर अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी  के नेटवर्थ में बुधवार को बड़ी सेंध लगी है. अमेरिका के हिंडेनबर्ग रिसर्च एलएलसी (Hindenburg Research LLC) के रिपोर्ट के सामने आने के बाद गौतम अडानी का नेटवर्थ एक ही दिन में 6.5 अरब डॉलर (54000 करोड़ रुपये) घट गया. स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड अडानी समूह की अलग अलग कंपनियों के स्टॉक्स मे 10 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है. 

फोर्ब्स रियल टाइम बिलयनायर लिस्ट के मुताबिक गौतम अडानी का नेटवर्थ 5.17 फीसदी यानि 6.5 अरब डॉलर घटकर 119.1 अरब डॉलर रह गया है. इससे पहले हिंडेनबर्ग रिसर्च एलएलसी ने कहा कि वो अडानी समूह के शेयरों को शॉर्ट यानि बिकवाली कर रही है. रिसर्च फर्म के मुताबिक अडानी समूह के स्टॉक्स अपने सही वैल्यूएशन से 85 फीसदी महंगे लेवल पर ट्रेड कर रहे हैं इसी रिपोर्ट के चलते अडानी समूह के स्टॉक्स औंधे मुंह लुढ़क गए.  

अडानी समूह के शेयरों, अडानी पोर्ट्स 6.31 फीसदी, अडानी ट्रांसमिशन 8.85 फीसदी, अडानी टोटल गैस 5.95 फीसदी, अडानी पावर 4.75 फीसदी, अडानी विल्मर 5 फीसदी, अडानी ग्रीन एनर्जी 3.08 फीसदी  और अडानी इंटरप्राइजेज 1.54 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ. अडानी समूह के स्टॉक्स के मार्केट कैप में 55,000 करोड़ रुपये के करीब गिरावट आ गई. मंगलवार को अडानी समूह के सात लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 17.75 लाख करोड़ रुपये था जो घटकर 17.20 लाख करोड़ रुपये रह गया है. अडानी समूह द्वारा हाल ही में खरीदी गई सीमेंट कंपनियां अंबुजा सीमेंट का शेयर 7.77 फीसदी और एसीसी 7.28 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है. 

Hindenburg Research की रिपोर्ट पर अडानी समूह के ग्रुप सीएफओ जुगेशिंदर सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि हम हिंडेनबर्ग रिसर्च की छपी रिपोर्ट से हैरान हैं क्योंकि उन्होंने हमसे बिना संपर्क किए या फिर सही तथ्यों को वेरिफाई किए बगैर रिपोर्ट पब्लिश किया है. अडानी समूह ने कहा कि ये रिपोर्ट गलत सूचनाओं, बासी, निराधार और बदनाम करने वाले आरोपों का एक दुर्भावनापूर्ण मिश्रण है जिसे भारत के उच्चतम न्यायालयों में परखा गया है और उसे कोर्ट द्वारा खारिज किया जा चुका है. साथ ही उन्होंने कहा कि अडानी इंटरप्राइजेज के एफपीओ को नुकसान पहुंचाने के इरादे से ये रिपोर्ट लाया गया है. 

ये भी पढ़ें 

Wheat Price Hike: गेहूं के दामों में रिकॉर्ड उछाल से सरकारी खरीद को लगेगा झटका! MSP से 50% महंगा हुआ गेहूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर बनाएं लाखों का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का गणित
हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर बनाएं लाखों का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का गणित
चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
Sugar Price: चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
बदल जाएगी दिल्ली की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
MPD-2047: बदल जाएगी राजधानी की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget