एक्सप्लोरर

Gautam Adani: गौतम अडानी ने की मनमोहन सिंह की तारीफ, पूर्व पीएम ने डाली विकास की नींव

Manmohan Singh: गौतम अडानी ने क्रिसिल के एक कार्यक्रम में कहा कि मनमोहन सिंह ने आर्थिक उदारीकरण का साहसिक फैसला लेकर लाइसेंस राज का खात्मा किया. इसके चलते देश में बिजनेस तरक्की कर सके.

Manmohan Singh: अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) की तारीफ की है. गौतम अडानी ने कहा कि साल 1991 में तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह ने आर्थिक उदारीकरण (Liberalisation Policy) के कदम उठाकर देश की इकोनॉमी को नई दिशा दिखाई. अडानी ग्रुप के चेयरमैन ने कहा कि आर्थिक उदारीकरण के इस साहसिक कदम ने भारत के विकास की नींव रखी. इसी नींव पर भारत की तरक्की की गाथा पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने लिखी है. 

मनमोहन सिंह ने देश में लाइसेंस राज का किया खात्मा 

मुंबई में क्रिसिल (CRISIL) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गौतम अडानी ने कहा कि भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास की तैयारी 1991 में ही शुरू हो गई थी. साल 1991 से 2014 तक का दौर इकोनॉमी के लिए फाउंडेशन और रनवे तैयार करने में गया. साल 2014 से 2024 के बीच इसी रनवे पर विकास के एयरक्राफ्ट ने उड़ान भरी है. उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने देश में लाइसेंस राज (License Raj) का खात्मा किया. इसकी मदद से भारत में बिजनेस को पंख लग गए. इनवेस्ट करने, क्षमता बढ़ाने और कीमतें तय करने के सरकारी मंजूरी की जरूरत नहीं रही.

ग्रीन एनर्जी प्रोडक्शन में 100 अरब डॉलर निवेश करेगा अडानी ग्रुप 

गौतम अडानी ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर का जबरदस्त विकास हुआ है. उन्होंने नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन (NIP) को लेकर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि इसे आगे बढ़ाने के लिए पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर को साथ आना होगा. देश में एनर्जी, लॉजिस्टिक्स, वाटर, एयरपोर्ट और सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर पर जबरदस्त काम हुआ है. इस दौरान उन्होंने बताया कि अडानी ग्रुप ग्रीन एनर्जी प्रोडक्शन (Green Energy Production) के लिए जरूरी सभी प्रमुख पार्ट्स की मैन्यूफैक्चरिंग करना चाहता है. इसके लिए वह लगभग 100 अरब डॉलर (करीब 8340 करोड़ रुपये) से ज्यादा का निवेश करेगा. 

खावड़ा में बना रहे दुनिया का सबसे बड़ा रीन्यूएबल एनर्जी पार्क

गौतम अडानी ने कहा कि एनर्जी ट्रांजिशन और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में अरबों डॉलर के अवसर हैं. हमने गुजरात में कच्छ जिले के खावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा रीन्यूएबल एनर्जी पार्क बनाया है. इस प्लांट से 30 गीगावाट बिजली पैदा होगी और साल 2030 तक हमारी रीन्यूएबल एनर्जी कैपिसिटी 50 गीगावाट पर पहुंच जाएगी. ध्यान रहे कि ये बंजर जमीन पर बना दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी प्लांट है, जिसका साइज पेरिस शहर से भी 5 गुना बड़ा है.

ये भी पढ़ें 

देश में ATM की किल्लत, परेशान बैंकों ने आरबीआई और सरकार का दरवाजा खटखटाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget