एक्सप्लोरर

Nykaa Inside Story: कैसे Nykaa की फाउंडर Falguni Nayar बन गईं बिजनेस वर्ल्ड की नायिका!

Falguni Nayar Billionaire: फाल्गुनी नायर कहती हैं कि उनका एक सपना सच हो गया है और मुझे उम्मीद है कि Nykaa की कहानी सभी को अपने जीवन की नायक/नायिका बनने के लिए प्रेरित कर सकती है. 

Nykaa's Falguni Nayar:  शेयर बाजार ( Stock Exchanges) में Nykaa की जोरदार लिस्टिंग हुई. निवेशकों का पैसा दोगुना (Investors Money Doubled) हो गया. पर Nykaa के शेयर में तेजी थम नहीं रही, शुक्रवार को भी Nykaa का शेयर 6.54 फीसदी की उछाल के साथ 2358 रुपये पर बंद हुआ.

क्यों नायका के नायिका पर निवेशकों को भरोसा 

पर क्या आप जानते हैं क्यों बाजार और उसके निवेशकों को Nykaa और कंपनी के विजन पर इतना भरोसा हो रहा है. तो इसका श्रेय जाता है 58 वर्ष की कंपनी की फाउंडर फाल्गुनी नायर को जो देश के उद्योगजगत की सबसे बड़ी नायिका बन चुकी हैं. फाल्गुनी नायर का कहना है कि जब निवेश की बात आती है तो ग्रोथ और प्रॉफिटेबिलिटी ( Gowth & Profitability) दोनों को चुनना महत्वपूर्ण है और इसे लेकर सचेत रहना बेहद जरुरी है. Falguni Nayar की चर्चा ना केवल देश में बल्कि पूरी दुनिये में हो रही है. आज की तारीख में ब्यूटी स्टार्टअप नायका (Nykaa) की फाउंडर फाल्गुनी नायर देश की सबसे अमीर सेल्फमेड महिला अरबपति ( Selfmade Billionaire) बन गई हैं. और अपनी इस कामयाबी से तमाम महिलाओं को प्रेरित कर रही हैं जो Entrepunuer बनना चाहती है अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहती है.  

कामयाबी की नई कहानी लिखने वाली फाल्गुनी नायर खुद कहती हैं कि उनका एक सपना सच हो गया है. फाल्गुनी नायर ने लिस्टिंग से पहले कहा था कि मैंने 50 की उम्र में बिना किसी अनुभव के नायका की शुरुआत की. उन्होंने कहा था कि मुझे उम्मीद है कि नायका की कहानी आप में से प्रत्येक को अपने जीवन की नायक/नायिका बनने के लिए प्रेरित कर सकती है. 

Falguni Nayar की कामयाबी की कहानी

Nykaa की 50 फीसदी हिस्सेदारी फाल्गुनी नायर के पास ही है. कंपनी के शेयरों में जोरदार बढ़त के साथ ही नायर की नेटवर्थ 6.5 बिलियन डॉलर से अधिक हो गई. Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक फाल्गुनी नायर देश की केवल सातवीं  महिला अरबपति है. FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स, Nykaa की पैरेंट कंपनी है और यह स्टॉक एक्सचेंज में प्रवेश करने वाली भारत की अब तक की पहली महिला-नेतृत्व वाली कंपनी है. फाल्गुनी नायर इन्वेस्ट बैंकर भी रही हैं. उन्होंने 2012 में इस कंपनी को शुरू किया. 1600 से अधिक लोगों की टीम का नेतृत्व करते हुए फाल्गुनी ने एक ब्यूटी और लाइफस्टाइल रिटेल एम्पायर नायका को बनाया है, जो देश में अपने खुद के लेबल सहित 1500 प्लस ब्रांडों के पोर्टफोलियो के साथ भारत के अग्रणी ब्यूटी रिटेलर के रूप में उभरा है. 

यहां से की पढ़ाई

फाल्गुनी ने IIM अहमदाबाद से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने के बाद एएफ फर्ग्यूसन एंड कंपनी से अपना करियर शुरू किया था. उन्होंने कोटक महिंद्रा बैंक में भी करीब 18 साल तक काम किया. वह कोटक महिंद्रा इन्वेस्टमेंट बैंक की मैनेजिंग डायरेक्टर थीं. इसके अलावा कोटक सिक्योरिटीज में डायरेक्टर रही हैं.

लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयर में तेजी है जारी

10 नवंबर को शेयर बाजार में नायका की शानदार लिस्टिंग के साथ ही पहले ही दिन उसका मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया था. लेकिन शुक्रवार को मार्केट कैप बढ़कर 1,37,481 करोड़ रुपये को पार कर गया है. कंपनी का कहना है कि वो आईपीओ से मिले पैसों से देश में और स्टोर्स खोलेगी. 

Nykaa ने पहला फिजिकल स्टोर साल 2014 में शुरू किया था. 31 अगस्त 2021 तक FSN ई-कॉमर्स के पास देशभर के 40 शहरों में 80 फिजिकल स्टोर हैं. नायिका का ब्यूटी और पर्सनल केयर के लिए Nykaa का एक प्राइमरी ऐप है, इसके अलावा Nykaa Fashion भी है, जहां एपेरल, एसेसरीज, फैशल ने जुड़े प्रॉडक्ट्स होते हैं. इसके ऐप्स पर रिटेल स्टोर्स से 4,000 से ज्यादा ब्यूटी, पर्सनल केयर और फैशन ब्रांड्स जुड़े हुए हैं. Nykaa अपने प्लेटफॉर्म के साथ-साथ स्टोर्स में 300 से अधिक विभिन्न ब्रांडों के 30,000 से अधिक उत्पाद बेचता है. 

जोखिम उठाने का फल मिला

नायर ने कोटक महिंद्रा के साथ अपने स्थापित 19 साल के लंबे करियर को छोड़ने के बाद, 50 साल की उम्र में अपना स्टार्टअप शुरू करने का जोखिम उठाया. उन्होंने ऑनलाइन ब्यूटी प्लेटफॉर्म स्टार्टअप लॉन्च किया जो उस समय बिलकुल अनसुना था और देश में पहले से कोई ऐसा सेटअप नहीं था. 

ये भी पढ़ें:

SBI Credit Card ALERT: जानें, एसबीआई क्रेडि्ट कार्ड धारकों के लिये ईएमआई ट्रांजैक्शन करना कितना महंगा हुआ?

Senior Citizens Tax-Saving FDs: जानिए, कौन बैंक दे रहा सीनियर सिटीजन को टैक्स सेविंग Fixed Deposits पर सबसे ज्यादा रिटर्न?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉकरोच, गंदगी और एक्सपायर्ड सामान, Blinkit का लाइसेंस सस्पेंड, FDA का बड़ा एक्शन
कॉकरोच, गंदगी और एक्सपायर्ड सामान, Blinkit का लाइसेंस सस्पेंड, FDA का बड़ा एक्शन
Polymer Banknotes: प्लास्टिक के 1 अरब नोट बनेंगे, 10 और 20 रुपए की करेंसी के ट्रायल को मंजूरी
प्लास्टिक के 1 अरब नोट बनेंगे, 10 और 20 रुपए की करेंसी के ट्रायल को मंजूरी
Hybrid Home Loan: EMI बढ़ने की टेंशन होगी कम, जानिए क्या है हाईब्रिड होम लोन
Hybrid Home Loan: EMI बढ़ने की टेंशन होगी कम, जानिए क्या है हाईब्रिड होम लोन
बहुत ज्यादा बढ़ेंगे LPG के दाम! 59000 करोड़ के घाटे में गैस कंपनियां
बहुत ज्यादा बढ़ेंगे LPG के दाम! 59000 करोड़ के घाटे में गैस कंपनियां

वीडियोज

Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?
Bollywood News: सोशल मीडिया पर कार्तिक-करीना की तस्वीरें वायरल, यूजर्स के दावों ने उड़ाए होश ( 11.08.26 )
Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget